Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, जमकर हुआ पथराव

थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव है। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, जमकर हुआ पथराव

अमर सैनी

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव है। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कस्बे के फतेहखानी मोहल्ला निवासी राजुद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार दोपहर उसका भतीजा घर के बाहर पानी से अपनी बाइक धो रहा था। इस दौरान गली से गुजर रहे उसके पड़ोस के ही एक व्यक्ति पर पानी के कुछ छींटे पड़ गए। इसे लेकर आरोपियों ने उसके भतीजे के साथ गाली-गलौज कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। वहीं मारपीट के वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडों से जमकर वार कर रहे हैं। वे पथराव भी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में महिलाएं मारपीट को शांत कराने का प्रयास कर रही हैं।

पुलिस को देखकर आरोपी भागे
बताया जा रहा है कि घायलों में एक की हालत काफी गंभीर है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसे देखकर सभी आरोपी भाग गए। पुलिस को दी गई तहरीर में राजुद्दीन ने बताया कि घटना के दौरान उसके परिवार के राजुद्दीन, यामीन और निजाम समेत पांच लोग घायल हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि राजुद्दीन पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। घटना की जांच की जा रही है। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *