Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

कॉसमॉस सोसायटी में फंसी लिफ्ट, 15 मिनट तक अटकी रहीं महिलाओं की सासें

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी में लिफ्ट खराब होने के मामले थम नहीं रहे हैं। आए दिन यहां लिफ्ट से सम्बंधित घटनाएं सामने आ ही जाती हैं।
कॉसमॉस सोसायटी में फंसी लिफ्ट, 15 मिनट तक अटकी रहीं महिलाओं की सासें

अमर सैनी

नोएडा।नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसायटी में लिफ्ट खराब होने के मामले थम नहीं रहे हैं। आए दिन यहां लिफ्ट से सम्बंधित घटनाएं सामने आ ही जाती हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसायटी का है। यहां सोमवार सुबह लिफ्ट में अचानक दो महिलाएं फंस गईं। इस दौरान लगभग 15 मिनट तक लिफ्ट में लॉक रही। बाद में उन्हें गार्ड की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसायटी में सोमवार सुबह लिफ्ट में अचानक दो मेड लिफ्ट में फंस गई। सोसायटी के टावर-51 की लिफ्ट रुकने की वजह से दोनों महिलाएं बीच में ही फंस गईं और भयभीत होने लगीं। लिफ्ट के अंदर से मदद के लिए चिल्लाने लगीं। इनकी आवाज सुनकर टावर के सुरक्षाकर्मी और आसपास के लोग मदद लिए मौके पर पहुंचे। बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया।करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बिल्डिंग के सुरक्षाकर्मियों ने लिफ्ट को मैनुअली खोलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। लिफ्ट में फंसे रहने के दौरान दोनों महिलाएं काफी डरी हुई थीं। इस घटना के बाद सोसायटी निवासियों में काफी रोष है। उन्होंने मेंटेनेंस टीम पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए है।
शिकायतों के बाद नहीं होती सुनवाई
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कई बार मेंटेनेंस टीम से लिफ्ट खराबी को लेकर शिकायतें की, लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, नतीजतन आज लिफ्ट में ऐसी घटना घटित हो गई। लोगों का यह भी कहना है कि शुक्र है कि लिफ्ट फंसने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *