Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

गाजियाबाद में मंत्री ने अधिकारियों की ली क्लास

योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने गाजियाबाद के गंगाजल गेस्ट हाउस में पुलिस कमिश्नर, डीएम, जीडीए उपाध्यक्ष और सीडीओ के साथ समीक्षा बैठक की
गाजियाबाद में मंत्री ने अधिकारियों की ली क्लास

अमर सैनी

गाजियाबाद। योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने गाजियाबाद के गंगाजल गेस्ट हाउस में पुलिस कमिश्नर, डीएम, जीडीए उपाध्यक्ष और सीडीओ के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंत्री ने पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा से कहा कि लाठी से काम नहीं चलता। अपराधियों पर कार्रवाई हो, लेकिल निर्दोषों में डर नहीं होना चाहिए।

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पिछले दिनों गाजियाबाद की खबरों पर ध्यान दिया तो अवैध कार्रवाई की जानकारी मिली। मंत्री ने कहा कि कार्रवाई करनी है तो करो, लेकिन दहशत मत फैलाओ। मीडिया में खबरों से दहशत फैलती है। कार्रवाई का शोर मत मचाओ। मंत्री ने जीडीए वीसी से मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों के लिए आवास योजना लाने को भी कहा। नगर निगम की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि बरसात का मौसम है। नालों में पानी निकासी की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। मंत्री ने पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग विभाग की समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने विभाग से पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग लोगों से जुड़ी सभी योजनाओं की बारी-बारी जानकारी ली। साथ ही उन्हें निर्देश दिए। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जल्द ही नोएडा और गाजियाबाद में ओबीसी छात्रों के लिए दो नए छात्रावास बनाए जाएंगे। वर्ष 2023 में सरकार ने विभाग का बजट बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दिया है, ताकि ओबीसी छात्रों की पढ़ाई का बेहतर प्रबंधन हो सके। इस दौरान मंत्री ने यह भी बताया कि उनका विभाग भी यूपी के टॉप-10 विभागों में शामिल हो गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *