Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नीट-यूजी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ की जांच सीबीआई को सौंपने का स्वागत : IMA

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने नीट-यूजी परीक्षा में 'अनियमितताओं' की जांच सीबीआई को स्थानांतरित करने के लिए सरकार का आभार जताया है
-मेडिकल, डेंटल व अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया समय पर हो शुरू

नई दिल्ली, 23 जून : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने नीट-यूजी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ की जांच सीबीआई को स्थानांतरित करने के लिए सरकार का आभार जताया है। साथ ही वर्तमान एनटीए महानिदेशक को हटाने और उनकी जगह प्रदीप कुमार खरोका को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपने के फैसले का स्वागत किया है। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा -स्नातक के संबंध में आईएमए ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री से दखल देने की मांग की थी।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ आर वी अशोकन और महासचिव डॉ अनिल नायक ने एक संयुक्त बयान में कहा, हम प्रतियोगी परीक्षाओं में ‘कदाचार और अनियमितताओं’ से निपटने के लिए कड़े कानून बनाने के लिए सरकार की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि नए कानून के अमल में आने के बाद ना सिर्फ सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकेगा। बल्कि महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं गोपनीयता के साथ आयोजित की जा सकेंगी।

नए कानून में परीक्षा अधिकारियों, सेवा प्रदाताओं या अन्य संस्थानों से जुड़े संगठित अपराध के मामलों में, अपराधियों को 10 साल तक की कैद और न्यूनतम एक करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल, डेंटल और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग समय पर शुरू करने की मांग की। ताकि अगली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और संरक्षित भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *