Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान में ऑनलाइन मिलेगा ओपीडी टोकन

-16 दवा काउंटरों से मरीजों को दवा लेने में होगी आसानी बचेगा वक्त
-डॉ तनूजा नेसारी ने ओपीडी कार्ड बनाने के लिए लांच किया 'रूझ एप'

नई दिल्ली, 23 जून : आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज के लिए सरिता विहार स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्‍थान (एआईआईए) आने मरीजों की सुविधा के लिए ‘रूझ ऐप’ लांच किया गया है। इस ऑनलाइन ऐप की मदद से कोई भी व्यक्ति डॉक्टर से परामर्श के लिए टोकन स्वयं जनरेट कर सकेगा और ओपीडी कार्ड आसानी से बनवा सकेगा। इस प्रक्रिया से लोगों को लंबी कतारों से मुक्ति मिलने के साथ समय बचाने में भी मदद मिलेगी।

एआईआईए निदेशक डॉ तनूजा नेसारी ने कहा अस्पताल में रोजाना दो से ढाई हजार लोग इलाज के लिए ओपीडी में आते हैं। जिन्हें अक्सर ओपीडी कार्ड बनवाने में ही काफी वक्त लग जाता है। इन लोगों की सुविधा के लिए रूझ ऐप विकसित किया गया है। जिसे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से डाउन लोड किया जा सकता है। इसमें रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्ति को टोकन संख्या प्राप्त होगी जिसकी मदद से वह अपना ओपीडी कार्ड आसानी से बनवा सकेगा।

गर्भवती महिलाओं – बुजुर्गों के लिए अलग दवा काउंटर
डॉ नेसारी ने कहा, हमने अस्पताल में दवा वितरण करने वाले काउंटरों की संख्या भी 5 से बढ़ाकर 16 कर दी है जिससे मरीजों को दवा जल्दी मिल सकेगी और उनके समय की बचत भी हो सकेगी। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पूर्व सैनिकों के लिए एक -एक काउंटर अलग से आरक्षित किया गया है। इतना ही नहीं बुजुर्ग और अन्य मरीजों की सहायता के लिए एक हेल्प डेस्क भी बनाया गया है जहां लोगों को अस्थि रोग, दंत रोग, डायबिटीज, नाक -कान -गला विभाग समेत तमाम 42 ओपीडी और अन्य जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *