Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से चूहा हुआ घायल, साथी फरार

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश प्रकाश उर्फ चूहा को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी का साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा है। पकड़ा गया बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही उनके पास से चोरी की बाइक व लूट के चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
सेक्टर-113 थाना पुलिस ने एफएनजी रोड पुश्ता के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश प्रकाश उर्फ चूहा पुत्र झाब लाल को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश प्रकाश उर्फ चूहा के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल मय एक खाली कारतूस व एक जिंदा कारतूस, चोरी की बाइक, लूट के चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी का साथी मनीष निवासी कल्याणपुरी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *