Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

योग की पढ़ाई कर करियर बना रहे युवा

अमर सैनी

नोएडा। योग के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। योग न सिर्फ शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक सुधार का जरिया है, बल्कि अब युवा इसमें करियर भी बना रहे हैं। आधुनिक दौर में योग में करियर के लिए कई विकल्प खुले हुए हैं। यही वजह है कि सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ( एनआईओएस ) में लगातार योग शिक्षा प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

एनआईओएस में नए सत्र 2024-25 में फिजिकल एजुकेशन और योग विषय में 80 प्रतिशत आवेदन बढ़े हैं। योगा के सहायक कोर्स करने वालों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। संस्थान में 2019 में शारीरिक शिक्षा और योग के विद्यार्थियों की संख्या मात्र 3133 थी। 2022-23 में यह संख्या 14,658 हो गई। वर्तमान सत्र में 2024- 25 में लगभग 6488 बच्चों ने अभी तक शारीरिक शिक्षा एवं योग कोर्स में चयन किया है। इसी के साथ योग सहायक कोर्स में 288 बच्चों ने आवेदन किया। अभी योग कोर्स के लिए आवेदक जारी हैं।

योग सीखकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे

शहर में युवा मान्यता प्राप्त योग पीठ संस्थान, कॉलेज और यूनिवर्सिटी से योग विज्ञान, योग शिक्षा, प्राकृतिक चिकित्सा, योग थेरेपी, योग संगीत जैसे विषयों में बीएससी, बीएड और बीए कर या फिर सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कर रहे हैं। इसके बाद विद्यार्थी योग की शिक्षा देने और योग क्लास खोलकर लोगों की जीवनशैली बदल रहे हैं। शहर के कई युवाओं ने योग क्षेत्र में करियर बनाया है। ये युवा होम ट्यूशन के साथ ऑनलाइन ट्यूशन देते हैं। इसके जरिए हर महीने अच्छी कमाई कर रहे हैं। योग की होम ट्यूशन के अलावा योग सेंटर की अच्छी डिमांड बनी हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *