Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्राधिकरण सीईओ एनिमल शेल्टर अस्पताल का किया निरीक्षण

अमर सैनी

नोएडा। आवारा कुत्तों के खतरों से आम आदमी को निजात दिलाने के लिए नोएडा अथॉरिटी की तरफ से अब तक कई योजना लाई गई है। इसी क्रम प्राधिकरण कुत्तों के रखरखाव के लिए एक नया और अत्याधुनिक एनिमल शेल्टर अस्पताल बनाने जा रहा है। इस अस्पताल के निर्माण से पूरे शहर के बेसहारा गोवंशों के इलाज की उचित व्यवस्था हो सकेगी। बुधवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम. ने स्थल का दौरा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह परियोजना सेक्टर-117 में लगभग 16,600 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थापित की जाएगी।
नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि इस एनिमल अस्पताल का निर्माण किसी एजेंसी को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) के माध्यम से सौंपा जाएगा। चयनित एजेंसी को इस अस्पताल के संचालन के लिए आवश्यक सभी व्यय जैसे स्टाफ के वेतन, बिजली, दवाइयां, भोजन आदि का खर्च खुद ही उठाना होगा। एजेंसी द्वारा शहर के सभी बीमार और बेसहारा पशुओं को एंबुलेंस से मुफ्त में अस्पताल तक लाया जाएगा और उनका इलाज भी निशुल्क किया जाएगा। इस अस्पताल में पशुओं के स्वास्थ्य उपचार, निगरानी, भोजन, पानी की आपूर्ति, वेंटिलेशन, प्रकाश व्यवस्था, मृत पशुओं के निपटान और रिकॉर्ड रखने जैसी सभी गतिविधियां की जाएंगी। इस एनिमल शेल्टर में नवीनतम तकनीकों से लैस सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें पशुओं के आधुनिक उपचार, ऑपरेशन थिएटर, भोजन और पानी की व्यवस्था शामिल है। यहां उच्च शिक्षित डॉक्टरों और पैरावेट की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। बड़े और छोटे दोनों प्रकार के पशुओं के लिए अलग-अलग एंबुलेंस सुविधा भी होगी। इस अस्पताल में कुत्तों के लिए विशेष सुविधाएं जैसे केनल, ऑपरेशन थिएटर, स्ट्रेलाइजेशन और एनिमल बर्थ कंट्रोल (जनन नियंत्रण) भी उपलब्ध होंगी। इससे नोएडा शहर की सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गोवंशों और कुत्तों पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा ताकि असहाय जानवरों को राहत मिल सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *