Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : दिल्ली में 14वें जेम्स अवार्ड और महाराज अजमीढ़ जयंती का भव्य आयोजनLucknow : टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार- चयन आयोगHapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्री

Mayor Shelly Oberoi बोली- दिल्ली में मानसून से निपटने के लिए सरकार और MCD साथ-साथ

मेयर शैली ओबरॉय बोली- दिल्ली में मानसून से निपटने के लिए सरकार और MCD साथ-साथ
मेयर शैली ओबरॉय बोली- दिल्ली में मानसून से निपटने के लिए सरकार और MCD साथ-साथ

Mayor Shelly Oberoi बोली- दिल्ली में मानसून से निपटने के लिए सरकार और MCD साथ-साथ

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय ने कहा कि एक प्रेस वार्ता करने मुद्दा यह है कि दिल्ली में मानसून आने को है।आज मीडिया के माध्यम से दिल्ली वासियों को बताना चाहती हूं कि दिल्ली में मानसून आने वाला है और इसके लिये दिल्ली नगर निगम ने अपनी सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।
पिछले एक महीने से हमने अधिकारियों के साथ तमाम बैठकें की और तमाम फ़ैसले लिए हैं। हमने सभी फ़ैसलों को लागू करा दिया है। मानसून के लिए दिल्ली नगर निगम ने दो चरणों में तैयारी की है।

पहला चरण मानसून आने से पहले और दूसरा चरण मानसून आने के बाद का होता है। पहले चरण में हम 4 फ़ीट तक के 92-93% तक सभी ड्रेन की सफ़ाई कर चुके हैं। वहीं 4 फीट से गहरे 85% नालों की सफ़ाई हो चुकी है। वहीं दूसरे चरण में काम मानसून आने के बाद किया जाएगा। इस बार हमने इलेक्ट्रिक पंप पर फॉक्स किया है। परमानेंट पंप और टेंपरेरी पंप का पूरा इंतज़ाम हो चुका है। परमानेंट पंप 70 से 80 और टेंपरेरी पंप 450-500 हैं। इनकी तैयारी पूरी है।इसके साथ ही हमारे कंट्रोल रूम भी पूरी तरह से तैयार हैं। यह सातों दिन दिल्ली के हर कोने पर नज़र रखेंगे। पिछले हफ़्ते हमने दिल्ली सरकार में मंत्री आतिश और सौरभ भारद्वाज समेत तमाम एजेंसियों के साथ बैठक की। इस बैठक में हमने सभी ज़िम्मेदार एजेंसियों को मिलकर काम करने का निर्देश दे दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *