Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटन

152 स्कूलों के शिक्षक राज्य पुरस्कार के लिए नहीं कर पाएंगे आवेदन

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा। जिन परिषदीय स्कूलों में छात्रों के नामांकन कम हैं, उन स्कूलों के शिक्षक राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ इसका विरोध कर रहा है। इनका कहना है कि स्कूल में नामांकन के कई कारण हो सकते हैं। इससे शिक्षकों का मनोबल कम होगा।
इस बार राज्य शिक्षक पुरस्कार नियमावली में संशोधन किया गया है। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय में 150 से कम, उच्च प्राथमिक विद्यालय में 105 और कंपोजिट विद्यालय में 255 से कम नामांकन होने पर शिक्षक आवेदन नहीं कर सकेंगे, जबकि जिले में 511 स्कूलों में 152 स्कूल ऐसे हैं, जहां 50 से भी कम नामांकन हैं। इस वजह से इन स्कूलों के शिक्षक आवेदन नहीं कर पाएंगे। पहली बार राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए यह मानक पहले स्थान पर रखा गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष मेघराज भाटी ने बताया कि स्कूल में छात्रों की संख्या कम होने के कई कारण हो सकते हैं। कई सरकारी स्कूल के पास में निजी स्कूल चल रहे हैं। अभिभावक सुविधाओं की वजह से बच्चे को निजी स्कूलों में पढ़ाने को प्राथमिकता देते हैं। नए संशोधन को रद्द किया जाना चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *