Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटन

मुआवजे के लिए किसान ओएसडी से मिले

अमर सैनी

नोएडा। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ़ रूपेश वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को भनौता गांव के ग्रामीण ओएसडी हिमांशु वर्मा से मिले। किसानों ने 20 हजार प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा, नए कानून के अनुसार 20 फीसदी विकसित जमीन और हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिए जाने की मांग की।

विकास परियोजनाओं के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भनौता गांव की जमीन खरीदने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर सूचना प्रकाशित की जा चुकी है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ़ रूपेश वर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से सर्किल रेट नहीं बढ़ा है। प्राधिकरण अपनी संपत्तियों की आवंटन दरें बढ़ा रहा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। ऐसे में जमीन की खरीद मार्केट भाव से अत्यंत कम दर पर है। हालांकि, गांव में निजी कॉलोनाइजर किसानों से 15 हजार प्रति वर्गमीटर के रेट में भूमि की खरीद कर रहे हैं। किसान सभा की मांग है कि नए कानून के अनुसार सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा, 20 फीसदी विकसित जमीन और रोजगार की व्यवस्था की जाए।

भनौता गांव के सुंदर प्रधान का कहना है कि गांव में अत्यंत ऊंची दर पर जमीन की की खरीद बिक्री चल रही है। ऐसे में प्राधिकरण के रेट पर कोई भी किसान जमीन नहीं देगा। सुनियोजित विकास के लिए प्राधिकरण को किसानों की मांग पूरी करनी होगी। प्रतिनिधिमंडल में मनोज कुमार, रकम सिंह, बलराम, बलराज सिंह, संतराम सिंह, जितेंद्र सिंह, सतीश शर्मा, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *