Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नोएडा में कार के शीशे पर दिखाया करतब, वायरल वायरल होने पर चालान घर भेजा

नोएडा में रियल बनाने का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा
नोएडा में रियल बनाने का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में रियल बनाने का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। फेमस होने के लिए नौजवान तरह-तरह की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते दिखाई देते हैं। ऐसे में स्टंटबाजों के हौसले भी काफी बुलंद है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की बात करें तो वह लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान भी काटती है। लेकिन उसके बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं ताजा वीडियो फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक खिड़की पर खड़े होकर स्टंटबाजी करते हुए नजर आ रहा है, हालांकि पुलिस ने इसका 38 हजार का चलन भी काटा हैं।

सोशल मीडिया पर 16 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवाक गाड़ी की खिड़की खोलकर खिड़की में पैर रखकर स्टंटबाजी करते हुए हाथ लहरा रहा है। कुछ देर बाद वह गाड़ी के ऊपर बैठ जाता है। वायरल वीडियो में यूजर्स ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस से कड़ी कार्रवाई की अपील भी की है। कई गाड़ियों के ऐसे ही वीडियो अक्सर देखने को मिलते है। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस चालन कर देती है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो में कार जिसका नंबर अप 16CC1903 है उसका 38 हजार का चालान भी काटा है। इसके साथ ही गाड़ी पर सड़क सुरक्षा के विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *