Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

पालिकाकर्मियों को धमकी देने के तीन आरोपी दबोचे

शिव विहार में नाला सफाई के दौरान कुछ लोगों ने नगर पालिका की टीम के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी
शिव विहार में नाला सफाई के दौरान कुछ लोगों ने नगर पालिका की टीम के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी

अमर सैनी

गाजियाबाद। शिव विहार में नाला सफाई के दौरान कुछ लोगों ने नगर पालिका की टीम के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जेसीबी चालक की ओर से कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट खोड़ा थाने में दर्ज कराई है। मामले में तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।
लालजी निवासी लोकप्रिय विहार ने रिपोर्ट में शिलप्रिय अशोक, लोकेश कुमार, श्रीष्ठ, अशोक और पूनम को नामजद कराया है। लालजी ने बताया कि वार्ड-12 में कर्मचारी श्रीपाल, अनिल, विजय के साथ 23 मई को नाले की सफाई कर रहे थे। जब वह सुपरवाइजर कैलाश के साथ खान साइकिल वाले रोड पहुंचे तो वहां एक निर्माणाधीन मकान का सामान सड़क पर पड़ी हुई थी। इससे नाले की सफाई करने में दिक्कत आ रही थी।

लालजी ने बताया कि उन्होंने मकान मालिक से जब रास्ते में पड़ा सामान हटाने के लिए कहा तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए मशीन के सामने आकर खड़े होकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। खोड़ा पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *