Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बीवी और भाई ने किया हंगामा

थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है
थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि नशा मुक्ति केंद्र के लोगों ने लापरवाही से उपचार किया। जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि नोएडा के होशियापुर गांव के रहने वाले मनोज उर्फ मोनू शर्मा (35 वर्ष) को उनके परिजनों ने बहलोलपुर गांव स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया था। वहां पर गुरुवार को मनोज शर्मा की मौत हो गई। मृतक के भाई, पत्नी और चाचा आदि मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र के लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ठीक से उनका उपचार नहीं किया, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। घर वालों ने नशा मुक्ति केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें समझाकर शांत करवाया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *