Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगीVaranasi : बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलोBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने की चौपाल, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली में पहुंचने का किया आह्वानLucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन

रेडियो ‘सलाम नमस्ते’ में न्यूट्र-जल कैंपेन पर चर्चा, एस्पेक्ट ने बेहतर दिए सुझाव

नोएडा के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) के सामुदायिक रेडियो 'सलाम नमस्ते' ने बृहस्पतिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें न्यूट्र-जल कैंपेन पर चर्चा की गई
नोएडा के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) के सामुदायिक रेडियो 'सलाम नमस्ते' ने बृहस्पतिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें न्यूट्र-जल कैंपेन पर चर्चा की गई

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) के सामुदायिक रेडियो ‘सलाम नमस्ते’ ने बृहस्पतिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें न्यूट्र-जल कैंपेन पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर की पुष्टाहार विभाग की डीपीओ पूनम तिवारी ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि न्यूट्री-जल कैंपेन का उद्देश्य जल और पोषण के महत्व को बढ़ावा देना है। यह कैंपेन जागरूकता फैलाने, सही पोषण और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है। डीपीओ पूनम तिवारी ने कहा, “हमारी कोशिश है कि समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर हम जल और पोषण के महत्व को बताएं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें।”डीपीओ तिवारी ने कहा कि इस अभियान में समुदाय की सक्रिय भागीदारी, स्कूलों में बच्चों को जल और पोषण के महत्व, स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य की आदतों को बढ़ावा देना और संतुलित आहार की जानकारी लोगों को मुहैया कराना शामिल है। यह कार्यक्रम नोएडा के ग्रामीण और पिछड़े समुदायों में जल और पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। साथ ही समुदाय में साफ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *