Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

इरोज संपूर्णम सोसाइटी में एक हफ्ते में तीसरी बार अटकी लिफ्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोज संपूर्णम हाउसिंग सोसाइटी में एक बार फिर लिफ्ट खराब हो गई
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोज संपूर्णम हाउसिंग सोसाइटी में एक बार फिर लिफ्ट खराब हो गई

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोज संपूर्णम हाउसिंग सोसाइटी में एक बार फिर लिफ्ट खराब हो गई। एक हफ्ते में तीसरी बार लिफ्ट अटकी है। एक व्यक्ति करीब करीब 10-15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। निवासियों को लगातार लिफ्ट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सोसाइटी के निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि अक्सर 10 से 20 मिनट तक लिफ्ट में लोग फंसे रहते हैं और कभी-कभी लिफ्ट तेजी के साथ नीचे गिर भी जाती है। ऐसी घटनाएं जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। हालांकि, अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन और इरोज मेंटेनेंस टीम इस मुद्दे पर मौन बने हुए हैं। लिफ्ट को ठीक करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सोसाइटी निवासी चंदन सिंह ने बताया कि टावर G-1 की सर्विस लिफ्ट में अशोक 10 मिनट तक फंसे रहे और फिर लिफ्ट नीचे गिर गई। बाद में मेंटेनेंस टीम की मदद से उन्हें बचाया गया। यह लगातार होने वाली घटनाएं निवासियों के लिए बहुत ही चिंता का विषय बन गई हैं।

1500 परिवारों को कौन देगा जवाब?

मूल प्रश्न यह उठता है कि इन बार-बार होने वाली घटनाओं के लिए कौन जिम्मेदार है? निवासियों का मानना है कि किसी बड़ी दुर्घटना होने से पहले ही इस मुद्दे पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण या संबंधित अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेने की आवश्यकता है।आपको बता दें कि इरोज संपूर्णम हाउसिंग सोसाइटी में करीब 1500 से ज्यादा लोग रहते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *