Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

सब जूनियर और जूनियर प्रदेश तैराकी नोएडा में होगी

जिला प्रतियोगिता जुलाई पहले सप्ताह से
जिला प्रतियोगिता जुलाई पहले सप्ताह से

अमर सैनी

नोएडा। सब जूनियर और जूनियर प्रदेश तैराकी प्रतियोगिता नोएडा में होगी। 12 से 14 जुलाई तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें प्रदेशभर के 500 से ज्यादा तैराक भाग लेंगे।
जिला तैराकी संघ इसके लिए तरणताल की व्यवस्था में जुटा हुआ है। वहीं, नोएडा में यूपी स्वीमिंग को कोच क्लीनिक का आयोजन भी 11 से 14 जुलाई तक किया जाएगा। इसमें प्रदेश के प्रशिक्षकों को विभिन्न बारीकियां बताई जाएंगी। वहीं, जिले में तीसरा आयोजन स्वीमिंग टैलेंट हंट होगा, जिसमें 10-15 आयुवर्ग के तैराक भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता से प्रतिभावान तैराकों को निकाला जाएगा, जिन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर तराशा जाएगा। जिला तैराकी संघ के सचिव सुरेश देशवाल ने बताया कि नोएडा में प्रदेश तैराकी का आयोजन प्रस्तावित है। इसके लिए स्वीमिंग पूल की व्यवस्था की जा रही है। खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि काफी संख्या में खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए तैयारी चल रही है।

जिला प्रतियोगिता जुलाई पहले सप्ताह से

जिला तैराकी प्रतियोगिता एक से सात जुलाई तक आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा में होगी। इसमें सभी आयुवर्ग के तैराक भाग लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश तैराकी में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह जिला चैंपियनशिप के साथ ही यह ट्रायल भी होगा। इस प्रतियोगिता के बाद अलग-अलग आयुवर्ग और स्पर्धाओं के अनुसार खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *