Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Rural Economy: सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री सुक्खूHimachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुल्लू और बंजार में 206.32 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यासHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

मूलभूत सुविधा नहीं, बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विक्ट्री अमारा सोसाइटी के निवासियों ने नेफोवा के पदाधिकारियों के साथ मिलकर बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया
रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विक्ट्री अमारा सोसाइटी के निवासियों ने नेफोवा के पदाधिकारियों के साथ मिलकर बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया

अमर सैनी

नोएडा। रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विक्ट्री अमारा सोसाइटी के निवासियों ने नेफोवा के पदाधिकारियों के साथ मिलकर बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनके द्वारा सुविधाएं देने की मांग की जा रही थी। आरोप है कि सोसाइटी के रखरखाव में लापरवाही से बेसमेंट में पानी भरा हुआ है। क्लब हाउस का निर्माण नहीं हुआ है। सोसाइटी निवासी रविनेश कुमार, राजीव राणा, अभिषेक राय, कृष्णा सोनी, अनुराग आनंद, अमित गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी में हजारों परिवार रहते हैं, जिनको जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कई सालों से सोसाइटी में पेंट न होने के कारण प्लास्टर छूटकर नीचे गिरने लगा है। कई बार मरम्मत और पेंट कराने की मांग की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मौके पर रोहित मिश्रा, सागर गुप्ता, राजेश रंजन, सतेंद्र गोस्वामी व अन्य मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *