Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने का शख्स है गाजियाबादी

गाजियाबाद दिल्ली में शुक्रवार को प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने का शख्स गाजियाबाद का रहने वाला
गाजियाबाद दिल्ली में शुक्रवार को प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने का शख्स गाजियाबाद का रहने वाला

अमर सैनी

गाजियाबाद दिल्ली में शुक्रवार को प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने का शख्स गाजियाबाद का रहने वाला है। आरोपी गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गाजियाबाद पुलिस ने फरवरी 2024 में शब-ए-रात पर इबादत के दिन आरोपी को मस्जिद में घुसकर बवाल मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

टीला मोड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला दक्ष चौधरी हिंदू रक्षा दल (एचआरडी) से भी जुड़ा है। अब दक्ष की बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में वह भाजपा सांसद मनोज तिवारी के साथ मंच साझा करते नजर आ रहा है। विपक्ष का आरोप है कि दक्ष को बीजेपी ने कन्हैया के प्रचार के लिए भेजा था।कन्हैया को थप्पड़ मारने की घटना के बाद भीड़ ने आरोपी दक्ष की पिटाई कर दी। इस पूरे प्रकरण के बाद दक्ष ने एक वीडियो जारी किया है।
इसमें दक्ष ने कहा- भारत तेरे टुकड़े होंगे, अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल जिंदा है जैसे नारे लगाने वाले कन्हैया को हम दोनों ने थप्पड़ मारा है। जब तक हम जैसे सनातनी जीवित हैं, भारत के टुकड़े कोई नहीं कर सकता। जो कहा गया वही किया। उनके साथ अच्छा व्यवहार किया गया वीडियो में दक्ष ने यह भी कहा है कि हमने यह काम किसी संगठन के कहने पर नहीं किया है। हमारा किसी भी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। हमने देशवासियों की आहत भावनाओं का बदला लिया है।

विवादों से पुराना नाता
गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित गरिमा गार्डन में मदीना मस्जिद है। 26 फरवरी की रात यहां कई मुस्लिम लोग शब-ए-रात पर इबादत के लिए इकट्ठा हुए थे। आरोप है कि रात करीब 12.42 बजे हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी अन्नू चौधरी और दक्ष चौधरी दो अन्य लड़कों के साथ जूते पहनकर मस्जिद में घुस आए। नमाज पढ़ रहे लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। कहा- भाग जाओ यहां से, तुम नमाज नहीं पढ़ सकते। थाना टीला मोड़ पुलिस ने इस मामले में अन्नू चौधरी और दक्ष चौधरी को आईपीसी की धारा 153ए, 295, 295ए, 323, 504, 506 के तहत गिरफ्तार भी किया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *