Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

विधायक और उनके पति समेत 8 लोगों पर FIR

मोदीनगर विधानसभा से विधायक डॉ. मंजू शिवाच, उनके पति समेत 8 लोगों के खिलाफ मोदीनगर थाने में केस दर्ज किया गया
मोदीनगर विधानसभा से विधायक डॉ. मंजू शिवाच, उनके पति समेत 8 लोगों के खिलाफ मोदीनगर थाने में केस दर्ज किया गया

अमर सैनी

गाजियाबाद। मोदीनगर विधानसभा से विधायक डॉ. मंजू शिवाच, उनके पति समेत 8 लोगों के खिलाफ मोदीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन सभी ने मोदीनगर में 270 वर्ग मीटर के प्लॉट का फर्जी तरीके से बैनामा कराया था। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। पुलिस ने ममाले की जांच शुरू कर दी है।
जिला मेरठ के थाना बह्रमपुरी की नूरनगर कालोनी निवासी पंकज कुमार द्वारा दी गई याचिका में बताया गया कि मोदीनगर की गोविन्दपुरी कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार जैन व रामचंद्र जैन से 2016 में श्याम वाटिका में खसरा नम्बर 609 में 270 वर्गमीटर का प्लॉट खरीदा था। इसके बाद इस प्लॉट का प्रॉपटी डीलर हाजी वासिद के जरिए मोदीनगर की बैंक कॉलोनी निवासी विधायक डॉ. मंजू शिवाच व उनके पति डॉ.देवेन्द्र शिवाच से सौदा हो गया। उन्होंने पंकज को दस लाख रुपए बैंक के माध्यम से भुगतान कर दिया और बाकी रकम बैनामा के समय देने की बात तय हुई। आरोप है कि एक फर्जी मुख्यतारानामा तैयार कर 2022 में प्लॉट का बैनामा कर लिया गया। जब इसकी जानकारी हुई तो मोदीनगर थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। फिर गाजियाबाद कोर्ट में याचिका डाली गई। कोर्ट ने मोदीनगर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधायक डॉ. मंजू शिवाच, उनके पति डॉ. देवेन्द्र शिवाच, हाजी वासिद निवासी इकबाल नगर मेरठ, बाबू प्रोपर्टी डीलर निवासी किदवई नगर मोदीनगर, रहीसा, यामीन निवासी गांव खडौली थाना कंकरखेड़ा मेरठ, खतीजा निवासी गांव बलैनी जिला बागपत और मारुफ मलिक निवासी चमन पार्क आस्मा मस्जिद नाला रोड दिल्ली के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विधायक का बयान
इस संबंध में विधायक डॉ मंजू शिवाच का कहना है, इस मामले की जानकारी हुई है। लगाए गए सभी आरोप निराधार है। उन्होंने कोई फर्जीवाड़ा या धोखाधड़ी नहीं की है। पुलिस जांच में सब सच सामने आ जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *