Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

फॉर्म हाउस में चल रही थी हुक्का पार्टी, पुलिस ने दो महिला समेत 13 लोगों को पकड़ा

पोस्टर हुआ था वायरल, इसी के बाद छापेमारी
पोस्टर हुआ था वायरल, इसी के बाद छापेमारी

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-135 यमुना डूब क्षेत्र के फॉर्म हाउस में पुलिस को बीयर और हुक्का पार्टी होने की जानकारी मिली। एक्सप्रेस वे पुलिस ने मौके पर छापा मारकर 2 महिला समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया। ये लोग यहां बने राज महल फॉर्म हाउस पर पार्टी रहे थे। इनके पास से 05 स्पीकर, 02 स्पीकर स्टैण्ड, 02 डीजे एम्पीफायर, 01 डीजे लाइट, 07 हुक्का अलग-अलग तरह के, 11 डिब्बे तम्बाकू (अलग-अलग प्रकार का नशीला फ्लेवर) और शराब-02 बोतल यूपी मार्का भरी हुई, 06 बोतल दिल्ली और हरियाणा मार्का बरामद हुए हैं।एक अन्य व्यक्ति राहुल उर्फ विक्की इसी फॉर्म हाउस से फरार है। बताया जा रहा है कि राहुल ही इस पार्टी का आयोजन कर्ता था। बता दें, यहां बने अवैध फॉर्म हाउस में पहले भी इस प्रकार की पार्टी होती थी। जहां छापामार कर पुलिस ने युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए युवक और युवतियों से पूछताछ कर रही है। एडीसीपी ने बताया कि फॉर्म हाउस के मालिक से पूछताछ में सामने आया कि इस पार्टी की कोई भी अनुमति नहीं ली गई थी।
दरअसल पुलिस को सोशल मीडिया के एक प्लेटफार्म से राज महल फॉर्म हाउस में पार्टी होने की जानकारी मिली। मुखबिर और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से मामला कन्फर्म होने पर पुलिस ने राज महल फॉर्म हाउस पर छापा मारा। जिस समय छापा मारा गया, यहां हुक्का और शराब का सेवन किया जा रहा था। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया।इनका मेडिकल कराया जा रहा है। एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि इनकी पहचान अमृत गुप्ता, कुशाल केशवानी, दलजीत सिंह, रवि कुमार, आदित्य आनंद, शुभम सिंह, साहिल मसीह, रवि कुमार, हरि दर्शन सिंह रावत, मनोज कुमार गुप्ता के तौर पर हुई है। इनके साथ 02 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।

पोस्टर हुआ था वायरल, इसी के बाद छापेमारी
यहां होने वाली पार्टी का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें पार्टी का नाम मुजरा बताया गया। इसके अलावा एंट्री फीस की दो श्रेणी पहली 5000 और दूसरी 3000 रखी गई थी। ये पोस्टर वायरल होने के बाद ही पुलिस ने सेक्टर-135 स्थित फार्म हाउस पर छापा मारा। जिसके बाद वहां से गिरफ्तारी की गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *