Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

लिफ्ट में बेहोश होकर गिरा युवक

थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के स्टेलर आईटी पार्क में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है
थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के स्टेलर आईटी पार्क में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के स्टेलर आईटी पार्क में स्थित एक कंपनी में काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह लिफ्ट में सवार होकर ऊपर से नीचे आ रहा था, तभी लिफ्ट के अंदर बेहोश होकर गिर गया। उसके साथी ने उपचार के लिए उसको फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आकाश भारद्वाज (28 वर्ष) सेक्टर-62 स्थित स्टेलर आईटी पार्क में एससीए नामक हेल्थ कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार रात को वह लिफ्ट में सवार होकर नीचे जा रहे थे, तभी अचानक वह लिफ्ट के अंदर मूर्छित होकर गिर गए। उनके साथ लिफ्ट में सवार उनके साथी मोहित ग्रोवर ने उनको उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

जिले में 5 अन्य लोगों की मौत

इसके अलावा थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के मोरना गांव में रहने वाले गोविंद (30 वर्ष) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले गजेंद्र नामक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में रहने वाले अमित मलिक (29 वर्ष) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाले हरि शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। थाना बीटा-दो क्षेत्र में रहने वाले आलमगीर नामक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *