Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़/अमृतसर, 16 मई(कोमल रमोला )

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को पंजाब के अमृतसर में आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे।

आप सुप्रीमो ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अमृतसर में एक बड़ा रोड शो किया और लोगों से पंजाब की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जिताने की अपील की। रोड शो से पहले दोनों मुख्यमंत्रियों और आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल ने स्वर्ण मंदिर और दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका और पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

रोड शो में हजारों आप समर्थक पार्टी के झंडे लहराते हुए और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए उनके साथ शामिल हुए। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल और आप के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने रोड शो में शामिल होने आए स्थानीय लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जेल से बाहर आने के बाद वह तुरंत पंजाब आ गए। जेल में सीएम भगवंत मान से मुलाकात के दौरान वह सबसे ज्यादा पंजाब और यहां के लोगों के बारे में पूछते थे। आपकी खुशी ही मेरी सबसे बड़ी खुशी है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया। मैं छोटा आदमी हूं, फिर भी उन्होंने मुझे जेल में डाल दिया। मैं सोच रहा था कि मेरी गलती क्या थी, मुझे जेल में क्यों डाला गया? हमारी पार्टी छोटी है, हमारी केवल दो राज्यों में सरकार है: दिल्ली और पंजाब में। मेरी ग़लती क्या है? उन्होंने कहा कि मेरी गलती ये है कि मैंने आपके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की। आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनवाये। मेरी गलती यह है कि मैंने आपके बच्चों का भविष्य बनाया। मेरी गलती है कि मैंने लोगों को मुफ्त बिजली दी। मेरी गलती यह है कि मैंने मोहल्ला क्लिनिक खोले, आपकी दवाएं मुफ्त की और सभी लोगों का इलाज मुफ्त किया।

उन्होंने कहा कि जब मैं तिहाड़ जेल गया तो उन्होंने मुझे 15 दिन तक डायबिटीज की दवा इंसुलिन नहीं दी, जबकि मैं शुगर का मरीज हूं। पिछले 20 वर्षों से मैं गंभीर मधुमेह से पीड़ित हूं। पिछले 10 वर्षों से मैं इंसुलिन पर हूं। मुझे प्रतिदिन 52 यूनिट इंसुलिन दी जाती है। जब मैं तिहाड़ गया तो उन्होंने मेरा इंसुलिन इंजेक्शन 15 दिनों के लिए बंद कर दिया, जिसके कारण मेरा शुगर लेवल 300, कभी-कभी 350 से ऊपर पहुंच जाता था। अगर किसी व्यक्ति का शुगर लंबे समय तक बढ़ा हुआ रहता है, तो उसका लीवर और किडनी भी खराब हो सकता है।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग संविधान बदलना चाहते हैं। इन लोगों के मन में बहुत खतरनाक मंसूबे हैं। वे बार-बार 400 का आंकड़ा पार करने की बात कह रहे हैं। लेकिन ये नहीं बता रहे थे कि 400 सीटें क्यों चाहिए? मैंने पता किया तो मालूम हुआ कि इनको ओबीसी और एससी एसटी वर्ग को मिले आरक्षण खत्म करने के लिए 400 सीटें चाहिए।

केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेरी आजादी आप लोगों के वोटों पर ही निर्भर है। आपका वोट तय करेगा कि मैं जेल से बाहर रहूंगा या दोबारा जेल जाउंगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है, यह देश का संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। इस बार आपको देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए मतदान करना होगा।

कुलदीप धालीवाल हमारी सबसे मजबूत आवाजों में से एक, इन्हें जिताएं फिर कोई भी हमारा फंड नहीं रोक पाएगा: भगवंत मान

दिल्ली में नारा है – ’25 मई, बीजेपी गई’, पंजाब में अपना नारा हैं, ‘पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 – मान

रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल आज हमारे देश के लिए प्रार्थना करने के लिए अमृतसर की पवित्र भूमि पर आए हैं। उन्होंने भगवान से अपने देश को वापस सही रास्ते पर लाने की प्रार्थना की। मान ने कहा कि कल वे राम तीरथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे ताकि देश की बागडोर ईमानदार लोगों को मिल सके।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रभावशाली लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई 10,000 एकड़ जमीन को मुक्त कराया। वह पंजाब की सबसे मजबूत आवाजों में से एक हैं। वह पंजाब के मुद्दे को संसद में उठाएंगे और पंजाब का बकाया फंड जारी करवाएंगे। उन्होंने लोगों से भारी अंतर से जीताकर उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनने का आग्रह किया।

मान ने कहा कि लोगों ने उन्हें जो प्यार दिया है उसका कर्ज वह कभी नहीं चुका सकते। वहीं दूसरी ओर लोग दूसरी पार्टी के नेताओं से हाथ मिलाने के बाद लोग अपनी उंगलियां गिनते हैं। उन्होंने कहा कि आज लोगों के उत्साह से एक बात साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में में क्लीन स्वीप करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोग कहते हैं – ’25 मई, बीजेपी गई’ और पंजाब में हम कहते हैं ‘पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0’।

हम अरविंद केजरीवाल को दोबारा जेल नहीं जाने देंगे, बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए हम सबकुछ कुर्बान कर देंगे: कुलदीप धालीवाल

लोगों को संबोधित करते हुए अमृतसर से आप प्रत्याशी कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है। हमें डॉ.भीमराव अंबेडकर और अरविंद केजरीवाल के सैनिक हैं। हम अरविंद केजरीवाल को दोबारा जेल में नहीं जाने देंगे। हम बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए हम सबकुछ कुर्बान कर देंगे। उन्होंने कहा कि अमृतसर की जनता अरविंद केजरीवाल को और बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए यह सीट जीतेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *