Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर करने पर औद्योगिक विकास आयुक्त ने की बैठक

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली (न्यू एज मोबिलिटी सॉल्यूशन) विकसित करने के लिए सेक्टर 18 के एक होटल में महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली (न्यू एज मोबिलिटी सॉल्यूशन) विकसित करने के लिए सेक्टर 18 के एक होटल में महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली (न्यू एज मोबिलिटी सॉल्यूशन) विकसित करने के लिए सेक्टर 18 के एक होटल में महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने की।

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने अपने नोट एड्रेस में नगरीय सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के महत्व पर जोर देते हुए नोएडा में आधुनिक मास ट्रांसपोर्ट विकल्पों को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यशाला में तकनीकी प्रदाता कंपनियों, वित्तीय संस्थानों, सेवा प्रदाताओं, परिवहन योजनाकारों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट के लिए गतिशीलता सुधार पर अलग-अलग संस्थानों द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। यूएमटीसी ने नई तकनीकी विकल्प और समाधान, हेस इंडिया ने लाइटराम, ई-मोबिलिटी सॉल्यूशन और ग्रीन सेल मोबिलिटी ने नोएडा और यूपी सब-रीजन के लिए ग्रीन मोबिलिटी ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर प्रस्तुति दी। कार्यशाला में स्टार्टअप फर्मों और चार्जिंग तकनीकों के लिए अवसरों, समकालीन व्यावसायिक और वित्तीय संरचनाओं, जेवर क्षेत्र में बेहतर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर भी चर्चा हुई। इलेक्ट्रिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सतत विकास के लिए ई-वाहनों की महत्वता पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा एनसीआरटीसी, एनएमआरसी के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने नोएडा, ग्रेटर नौएडा, जेवर और गाजियाबाद को शामिल करते हुए इस शहरी समूह के लिए एक आधुनिक और विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन प्रणाली विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रणाली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एनसीआर के आस-पास के शहरों जैसे गाजियाबाद, आनंद विहार, फरीदाबाद, दिल्ली आदि से सुगम कनेक्टिविटी संभव होगी और सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम हो सकेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *