Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जीरा व भिखीविंड में लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार

चंडीगढ़, 15 मई(कोमल रमोला )

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर के लिए बुधवार को चुनाव प्रचार किया। मान ने जीरा और भिखीविंड में लालजीत भुल्लर के साथ रोड शो किया और लोगों से भुल्लर को जीताने की अपील की।

रोड शो में हजारों की संख्या में आप कार्यकर्ता, नेता और स्थानीय लोग मौजूद थे। लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर फूल बरसाकर और नारे लगाकर उनका स्वागत किया। जीरा में रोड शो के दौरान मान ने लोगों से कहा कि मैं आपसे वोट मांगने नहीं आया हूं। मैं यहां पंजाब को फिर से रंगला बनाने के लिए आपका साथ मांगने आया हूं। भिखीविंड में उन्होंने लोगों से कहा कि माझे वाले इतिहास लिखने के लिए जाने जाते हैं और लोगों की इस इस भीड़ को देखकर मुझे स्पष्ट लग रहा है कि इस बार भी मांझा में नया इतिहास लिखा जाएगा।

भाषण के दौरान मुख्यमंत्री मान ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला और कहा कि भाजपा पंजाब को भी बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन पंजाब में नफरत के बीज कभी नहीं उग सकते। पंजाब हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। पंजाब के लोग नफरत की राजनीति को कभी बर्दाश्त नहीं करते। यहां के लोग गुरुपर्व, ईद, होली, दिवाली और नवमी एक साथ मनाते हैं। भाजपा की नफरत की राजनीति यहां कभी सफल नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि बीजेपी पंजाब के साथ भेदभाव करती है। भाजपा की केंद्र सरकार ने
26 जनवरी की परेड से पंजाब की झांकी को बाहर कर दिया। उस झांकी में लाला लाजपत राय शहीद भगत सिंह और माई भागो के बारे में बताया गया था। उन्होंने कहा पंजाब के शहीदों को रिजेक्ट करने वाली भाजपा कौन होती है?

मान ने कहा कि एक बेहद खुशी की बात है कि अभी तक लोकसभा के चार चरण के मतदान हो चुके हैं और चारों चरण के चुनाव में भाजपा हार रही है। इसलिए पीएम मोदी के सुर बदल गए हैं। अब वह नफ़रत की राजनीति पर उतर आए हैं। वह लोगों से जाति धर्म और मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं।वह लोगों को जाति धर्म के नाम पर डराकर वोट लेना चाहते हैं क्योंकि उनके पास गिनाने के लायक कोई काम ही नहीं है।

मान ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि इस बार हमें हर हाल में भाजपा को हराना होगा। अगर इस बार भाजपा जीत गई तो वह देश का संविधान बदल देगी और देश में चुनावी व्यवस्था को खत्म कर देगी। फिर देश में कभी चुनाव नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन वाला कानून लागू करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की तरह नफरत की राजनीति नहीं करती। हम काम की राजनीति करते हैं। इस चुनाव में भी हम पिछले दो साल के अपने काम के आधार पर लोगों से वोट मांग रहे हैं। हमने पिछले दो सालों में 43000 नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी। 90 फीसदी घरों के बिजली बिल मुफ्त किए। 830 मोहल्ला क्लीनिक खोले और स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए। वहीं किसानों को दिन में खेती के लिए पर्याप्त बिजली दी और 59% खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया।

सड़क सुरक्षा फोर्स(एसएसएफ) का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि पिछले साल हमने सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन किया जिससे अभी तक सड़क दुर्घटना में करीब 1250 लोगों की बची है। पिछले साल मार्च अप्रैल में सड़क दुर्घटना में करीब 1500 लोगों की मौत हुई थी। वहीं इस साल इन महीनों में सिर्फ 250 लोगों की ही मृत्यु हुई।

इसके अलावा हमने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस को भी मजबूत किया है। हमने हर थाने के एसएचओ को नई गाड़ियां दी ताकि वे आसानी से दिन-रात पेट्रोलिंग कर सके और लोगों के भीतर सुरक्षा का माहौल पैदा कर सकें। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के दौरान पुलिस की गाड़ी को धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पंजाब की पहली सरकार है जिसने वादे से ज्यादा काम किए हैं। हमने पंजाब के 16 टोल प्लाजा बंद किए जिससे पंजाबियों के रोज करीब 58 लाख रुपए बच रहे हैं। हम देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को और देश व राज्य के लिए शहीद होने वाले जवानों को ₹1 करोड़ दे रहे हैं। इसके अलावा हम लोगों को घर-घर राशन पहुंचा रहे हैं। जबकि इन सब चीजों का चुनाव के दौरान हमने वादा भी नहीं किया था।

उन्होंने कहा कि कल हमारे नेता अरविंद केजरीवाल पंजाब आ रहे हैं। वह अमृतसर में हमारे साथ रोड शो करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों को यह गलतफहमी थी कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल कर वह आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि आम आदमी पार्टी एक नदी की तरह है और नदी अपना रास्ता खुद बनाती है। नदी को बहने से रोका नहीं जा सकता।

मान ने अकाली दल और सुखबीर बादल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अकाली दल को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। सुखबीर बादल पर उन्होंने कहा कि वह टेंपरेचर पूछ कर घर से बाहर निकलते हैं। जब टेंपरेचर 30 डिग्री के आसपास होता है तब वह दो घंटे के लिए पंजाब बचाओ यात्रा निकालते हैं। ऐसे लोगों से पंजाब की भलाई की उम्मीद क्या ही की जा सकती है!

लालजीत भुल्लर ने कहा – मुझे एक बार जिताकर लोकसभा भेज दो, मैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान मिलकर आपके सारे मुद्दे हल कर देंगे

लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप कार्यकर्ताओं और जीरा एवं भीखीविंड के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुझे एक बार जिताकर लोकसभा में भेज दो। मैं और मुख्यमंत्री भगवंत मान मिलकर इस इलाके के सारे मुद्दे का हल कर देंगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *