Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

नोएडा में लिवइन पार्टनर ने महिला की पीट-पीटकर की हत्या

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में एक 50 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई
थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में एक 50 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में एक 50 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को महिला के 35 वर्षीय लिव इन पार्टनर ने अंजाम दिया। है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या की गई। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गोविंद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 50 वर्षीय सास विनीता पिछले करीब 2 साल से 35 वर्षीय गौतम के साथ लिवइन में रह रही थी। मंगलवार रात गौतम ने विनीता के साथ मारपीट की। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गौतम के खिलाफ के दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि महिला की वजह से उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। महिला उसके साथ रहते हुए भी कुछ अन्य लोगों से संपर्क में थी। इस बात पर विनीता से उसका झगड़ा होता था

विनीता के चक्कर में पत्नी को छोड़ा
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि महिला के पति के देहांत के बाद वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपी के अनुसार उसने महिला के प्रेम में अपनी पत्नी को छोड़ दिया। वह निठारी गांव से अपना घर छोड़कर सेक्टर 42 में महिला के साथ रहने लगा। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया है कि महिला शराब पीने की आदी थी, और उसके कुछ और लोगों से संबंध बन गए थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *