Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि पर हुए आयोजन

जनपद गौतमबुद्व नगर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि पर जिले के किसानों द्वारा नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
जनपद गौतमबुद्व नगर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि पर जिले के किसानों द्वारा नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

अमर सैनी

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि पर जिले के किसानों द्वारा नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
नोएडा में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि जल-जंगल-जमीन एवं पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। नोएडा में भाकियू के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी द्वारा जिला कार्यालय सलारपुर में 13 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया एवं कैंप कार्यालय ग्रेटर नोएडा बिरोंडी में हवन पुष्पांजलि एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अशोक भाटी ने कहा कि 17 अक्तूबर 1986 को अस्तित्व में आई भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत मनोनीत हुए। उन्होंने किसानों की मुख्य मांग बिजली, सिंचाई व फसलों के दाम की मांगों को जोरों से उठाना शुरू कर दिया। बाबा टिकैत ने गांवों में रहने वाले खेत-खलिहानों में लगे राजनीति से दूर किसान वर्ग को ताकत का अहसास कराया। उनका यह अभ्यास इतना मजबूत साबित हुआ कि सरकारें हरी टोपी देख कांपने लगती थीं। यही वह अवसर था जब टिकैत ने आंदोलनों के माध्यम से प्रदेश एवं देश की सरकार को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था। यह स्थिति इतनी प्रबल होकर उभरी थी कि किसान और खेतिहर मजदूरों का शोषण नहीं हो सका था। बाबा टिकैत ने उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में फसलों के उचित दाम, सिंचाई की पूर्ण व्यवस्था का लाभ किसानों को दिलाया। इस दौरान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, जिला अध्यक्ष दादरी मनोज मावी, महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना, सुमित तंवर, रविंद्र भगत, धीरेश नंबरदार, रोहित भाटी, सिंहराज गुर्जर, कृष्ण भाटी, सुनील भाटी सहित भारी संख्या में किसान नेता मौजूद रहें। वहीं पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा के धरना स्थल जीरो पॉइंट पर सुबह हवन, 13 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण, रक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाकियू के मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान, रोबिन नागर, सरदार मंजीत सिंह, हरेंद्र भाटी, टीपी सिंह, बेली भाटी, अमित डेढा, सुन्दर खटाना, संदीप खटाना, सोनू, गजेंद्र, सुभाष सिलारपुर, ललित चौहान, राजू चौहान, प्रदीप नागर, अमित जैलदार अरविंद, लाला यादव सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *