अमर सैनी
नोएडा। सीआरटी व थाना सेक्टर 142 नोएडा पुलिस ने संयुक्त रूप ये मोबाइल टावर से महंगे उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को सेक्टर-140 से गिरफ्तार किया। इसमें एक नाबालिग है। ये लोग स्विफ्ट कार से सुबह और रात में मोबाइल टावर से रेडियो रिसीवर यूनिट, बैटरी चोरी करते थे। जिसको दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर बेचे थे। इनकी पहचान राशिद, विकास उर्फ टोई और जितेंद्र उर्फ सैंकी हुई है। इनका टारगेट नोएडा, एनसीआर के अलावा मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी इन लोगों ने टावरों से चोरी की है।
डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह एक संगठित अन्तर्राज्यी गिरोह है। गिरोह का मुख्य सदस्य विकास उर्फ टोई नगला चरनदास शिव मंदिर के पास कपूरा के मकान में किराये पर सेक्टर 81 में रहता है। ये पहले भी कई बार जेल जा चुका है जमानत पर बाहर आते एक नया गिरोह तैयार किया और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोबाइल टावर से बैटरी एवं कीमती सामान चोरी करने लगा। विकास स्विफ्ट कार से दिन के समय में मोबाइल टावर को चिह्नित कर लेता था।चिह्नित किए गए टावर पर रात में पहुंचते थे। विकास मोबाइल टावर चढ़ता था। औजार की मदद से उनमें लगे रेडियो रिसीवर यूनिट व बैटरी व अन्य कीमती उपकरणों को काटकर नीचे गिरा देता था। जिसे उसके अन्य साथी उठाकर गाड़ी में रखकर फरार हो जाते थे। विकास के लिए कार और चोरी किए गए उपकरणों को बेचने का काम मौजिम करता थ। मौजिम दिल्ली का रहने वाला है अभी फरार है। उन्होंने बताया कि कभी कभार लोग इनको टोकते थे ये लोग अपने आपको सेल फोन कंपनी का कर्मचारी बताकर वहां से भाग जाते थे।






पाठकों की राय