Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

बुजुर्ग कैब चालक के मुंह पर मुक्के बरसाकर आईफोन और नकदी लूटी

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की है। यहां नमो भारत स्टेशन के पास कैब खराब होने पर आराम कर रहे बुजुर्ग चालक से ऑटो से आए तीन बदमाशों ने मुंह पर मुक्के बरसाकर आईफोन और नकदी लूट ली
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की है। यहां नमो भारत स्टेशन के पास कैब खराब होने पर आराम कर रहे बुजुर्ग चालक से ऑटो से आए तीन बदमाशों ने मुंह पर मुक्के बरसाकर आईफोन और नकदी लूट ली

अमर सैनी

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की है। यहां नमो भारत स्टेशन के पास कैब खराब होने पर आराम कर रहे बुजुर्ग चालक से ऑटो से आए तीन बदमाशों ने मुंह पर मुक्के बरसाकर आईफोन और नकदी लूट ली। चालक के विरोध करने बदमाश उन्हें धक्का देकर ऑटो में बैठकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक के सुरमुख सिंह कैब चलाते हैं। उन्होंने बताया 12 मई की रात करीब दो बजे वह अपनी अर्टिगा से सवारी लेकर मोहन नगर से वैशाली की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही उनकी कैब खराब हो गई। उन्होंने सवारी को दूसरी कैब से भेज दिया। वह अपनी कैब ठीक करने का प्रयास करने लगे। नहीं ठीक हुई तो वह थककर कैब में ही आराम करने लगे। आरोप है कि तभी डाबर तिराहे की ओर से एक ऑटो में तीन बदमाश आए। डिवाइड कूदकर उनके पास पहुंचे और उनके मुंह पर मुक्का मार दिया। मुक्का लगते ही उनका दांत हिल गया और खून आने लगा। इस बीच बदमाशों ने उनसे आईफोन 14, 2 हजार रुपये और तांगे की पानी बोतल ली ली। विरोध करने पर बदमाश उन्हें धक्का देकर गिराकर फरार हो गए। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं।बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *