Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

चार झोपड़ियों में लगी आग, चलती टाटा मैजिक में भी लगी आग

गाजियाबाद में दो आग की घटनाएं हो गई। एक आग के तांडव में चार झोपड़ियां जल गई तो वहीं सड़क पर चलती हुई टाटा मैजिक में भी आग लग गई
गाजियाबाद में दो आग की घटनाएं हो गई। एक आग के तांडव में चार झोपड़ियां जल गई तो वहीं सड़क पर चलती हुई टाटा मैजिक में भी आग लग गई

अमर सैनी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में दो आग की घटनाएं हो गई। एक आग के तांडव में चार झोपड़ियां जल गई तो वहीं सड़क पर चलती हुई टाटा मैजिक में भी आग लग गई। झोपड़ी गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में थी वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र में टाटा मैजिक में चलते समय अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई।

गाजियाबाद में दमकल विभाग के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि ग़ाज़ियाबाद के फ़ायर स्टेशन कोतवाली में थाना विजयनगर के सिद्धार्थ बिहार एसटीपी प्लांट के पास में झोपड़ियो में आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली से अग्निशमन अधिकारी सहित 01 फायर टैंकर तथा 01 फायर टैंकर क्रासिंग रिपब्लिक से यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर जाकर देखा तो झोपड़ियों में आग थी। सकरा रास्ता होने के कारण एक ही छोटा फायर टैंकर घटना स्थल तक पहुंच पाया और फायर यूनिट ने शीघ्रता से फ़ायर फ़ाइटिंग करना शुरू कर आग को पूर्ण रूप से शांत किया। इस आग में 04 झोपडियां जल गई। ये 04 झोपड़ियाँ शिवकुमार, हुकम सिंह व प्रकाश नाम के व्यक्तियों की थी। इस आग में कोई जनहानि नहीं है। वहीं गाजियाबाद की थाना कोतवाली क्षेत्र में भी चलती हुई टाटा मैजिक में आग लग गई। आग ने तुरंत ही भीषण रूप ले लिया। फायर स्टेशन से दमकल कर्मी एक फायर टैंकर के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *