Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

 

चंडीगढ़, 14 मई (कोमल रमोला ) पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि देश में भाजपा को अपनी खराब स्थिति नजर आने लग गई है और 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को इस बार जनता आईना दिखाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के बयानों से भी उनकी घबराहट साफ देखी जा सकती है कि बीजेपी 200 तक सिमटने वाली हैं। वे मंगलवार को बवानीखेड़ा हलके के विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों से हिसार लोकसभा से जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला के पक्ष में वोट की अपील की। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि महिलाएं समाज का मजबूत स्तम्भ है और संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद भवन में जब महिलाओं के प्रतिनिधित्व की बात आती है तो सब पार्टियां पीछे हट जाती है, लेकिन जेजेपी ने शुरू से ही महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का काम किया है।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि परिवार व समाज की उन्नति में महिलाओं का अहम रोल होता है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी में सक्रिय राजनीति के लिए महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है और यही बदलाव है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में राजनीति के प्रति प्रेरित करने वाली नैना चौटाला ने हरी चुनरी चौपाल के जरिए महिलाओं के अधिकार की अनेक लड़ाई लड़ी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नैना चौटाला के प्रयासों के कारण आज हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत और राशन डिपुओं में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि हिसार की जनता ने मन बना लिया है कि महिला सांसद के रूप में नैना चौटाला को संसद भेजेगी और अपने क्षेत्र की प्रगति के द्वार खोलेगी। विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में अनेक परिवारों ने अन्य पार्टियां छोड़कर जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बदलाव के दौर में जनता मजबूती से जेजेपी के साथ आगे बढ़ रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *