Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

दो घरों में लाखों रुपये के जेवरात और नकदी उड़ाई

थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया
थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपए कीमत के जेवरात, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया है। इसके अलावा थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि रोहित कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 53 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोरों ने 9 मई की रात को उनके घर का ताला तोड़कर वहां रखा लाखों रुपए कीमत के जेवरात, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया है। घटना के समय पीड़ित घर से बाहर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना सेक्टर -126 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ऋषभ राज वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 126 स्थित रायपुर कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोरों ने 9 मई की रात को उसके कमरे से उसका कीमती लैपटॉप, मोबाइल फोन और व नगदी चोरी कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोरी को अंजाम देकर जाते हुए दो लोग दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *