Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

करनाल शहर में सुबह टहलने के लिये निकले सीएम, पार्क में किया योग-एक्सरसाईज

 

करनाल 12 मई (कोमल रमोला )प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी रविवार तडक़े अटल पार्क की ओर सैर पर निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्क में मौजूद लोगों से बातचीत की। उन्होंने ओपन एयर जिम में एक्सरसाइज कर शरीर को फिट रखने का संदेश दिया। पार्क में आयोजित योग कक्षा में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने योग का अभ्यास किया और योग को जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत में योग का इतिहास हजारों साल पुराना है। हमारे ऋषियों-मुनियों का पूरा जीवन ही योगमय रहा है। भारत में योग की परंपरा उतनी ही पुरानी है जितनी कि भारतीय संस्कृति। मानसिक, शारीरिक एवं अध्यात्म के रूप में लोग प्राचीन काल से ही इसका अभ्यास करते आ रहे हैं। सभी को योग अवश्य करना चाहिए। योग से मानसिक और शारिरिक विकास होता है। योग से शारीरिक और मानसिक एकाग्रता बढ़ती है। इससे लोगों को आंतरिक मन में झांकने तथा शारीरिक संरचना और विभिन्न अंगों को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने मे बल मिलता है। वर्तमान में योग हमारी आवश्यकता बन चुकी है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, पूर्व सीएम मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, संजय बठला सहित अन्य मौजूद रहे।

*पीएम मोदी ने चलाई देश व्यापी फिट इंडिया मूवमेंट*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अटल पार्क में स्थापित ओपन एयर जिम में एक्सरसाइज कर शरीर को फिट रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को तंदरूस्त रखने के लिए देश व्यापी फिट इंडिया मूवमेंट चलाई। इसके तहत देश वासियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इसी अभियान के तहत लोगों को ओपन एयर जिम की सुविधा मिली। फिट इंडिया मूवमेंट के साथ सभी लोगों को जुडऩा चाहिए। इस अभियान से जुडक़र हम अपने आपको फिट रख सकते हैं। शरीर स्वस्थ होगा तो समाज का विकास होगा। मनुष्य का पहला सुख निरोगी काया है।

*सीएम ने लोगों से की बातचीत, बच्चों-युवाओं ने ली सेल्फी*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्क में लोगों से बातचीत भी की। युवाओं और बच्चों ने सीएम सैनी के साथ सेल्फी भी ली। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं फायदेमंद साबित हुई हैं। मनोहर लाल की वजह से आज जगह-जगह पार्को की सौगात मिली है। जिसमें लोग सुबह शाम सैर करते हैं। पार्क में ही योग और ओपन एयर जिम लोगों के लिए वरदान साबित हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *