Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

चाइल्ड पीजीआई बनेगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट का रेफरल केंद्र

चाइल्ड पीजीआई जल्दी ही बच्चों में बोनमैरो ट्रांसप्लांट का रेफरल केंद्र बनेगा। इसके लिए आठ चैंबर की एक यूनिट माह के अंत तक तैयार होगी
चाइल्ड पीजीआई जल्दी ही बच्चों में बोनमैरो ट्रांसप्लांट का रेफरल केंद्र बनेगा। इसके लिए आठ चैंबर की एक यूनिट माह के अंत तक तैयार होगी

अमर सैनी

नोएडा। चाइल्ड पीजीआई जल्दी ही बच्चों में बोनमैरो ट्रांसप्लांट का रेफरल केंद्र बनेगा। इसके लिए आठ चैंबर की एक यूनिट माह के अंत तक तैयार होगी। इससे बोनमैरो ट्रांसप्लांट के लिए प्रतीक्षा का समय भी घट जाएगा। शनिवार को चाइल्ड पीजीआई में आयोजित थैलेसीमिया दिवस कार्यक्रम में वीडियो संदेश के जरिए मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ साल में प्रदेश में थैलेसीमिया रोगियों की देखभाल में अच्छी प्रगति हुई है। चाइल्ड पीजीआई नोएडा न केवल पूरे प्रदेश के बच्चों की देखभाल कर रहा है, बल्कि उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए भी रेफरल केंद्र बन गया है। जल्दी ही यहां थैलेसीमिया के मरीजों के बोनमैरो ट्रांसप्लांट की क्षमता बढ़ जाएगी। नया सेंटर यहां जल्द ही क्रियाशील होगा। आयोजन में 150 से अधिक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे और उनके परिजन शामिल हुए। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हर्ष मंगला, निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और केंद्र सरकार की जनजातीय मामलों की सलाहकार विनीता श्रीवास्तव के अलावा संस्थान के निदेशक प्रो. अरुण कुमार सिंह, हेमेटोलॉजी ऑन्कोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. नीता राधाकृष्णन, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सिल्की जैन मौजूद रहे।

इनको किया गया सम्मानित

संस्थान ने थैलेसीमिया के क्षेत्र में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं शोभा तुली (थैलेसीमिया इंडिया), डॉ. जेएस अरोड़ा (नेशनल थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी), डॉ. जेबी सरदाना (थैलेसीमिया सोसाइटी बरेली), जितेंद्र परुथी (वंशिका थैलेसीमिया सोसाइटी) और मंजू सिंह (परामर्शदाता, थैलेसीमिया सेवाएं, पीजीआईसीएच) को भी उनके काम के लिए सम्मानित किया। अजीत भाटिया ने कठपुतली शो से जागरूकता पैदा की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *