Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

स्टोर में बिजली के पोल खत्म, मरम्मत का काम प्रभावित

श्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के नोएडा जोन में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया कराने की राह में संसाधन की कमी बाधा बन रही
श्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के नोएडा जोन में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया कराने की राह में संसाधन की कमी बाधा बन रही

अमर सैनी

नोएडा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के नोएडा जोन में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया कराने की राह में संसाधन की कमी बाधा बन रही है। इस बार बिजनेस प्लान के तहत कराए जा रहे कामों में बिजली के पोल की कमी बड़ी बाधा बनकर सामने आई है। नोएडा जोन के सेक्टर-20 स्थित भंडार गृह में बिजली के पोल खत्म हो गए हैं। नया स्टॉक कब तक आएगा, इस बारे में भी कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं। आशंका जताई जा रही है कि सोमवार तक अगर बिजली के पोल के स्टॉक की व्यवस्था नहीं की गई तो बिजनेस प्लान के तहत नोएडा जोन में कराए जा रहे मरम्मत का काम पूरी तरह से अवरूद्ध हो जाएगा। सेक्टर-20 स्थित भंडार गृह के कर्मचारियों का कहना है कि स्टॉक के बारे में करीब 10 दिन पूर्व ही विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इसका लिखित प्रस्ताव भी बनाकर भेजा गया था। अभी तक भंडार गृह को बिजली पोल का नया स्टॉक नहीं मिला है। बिजनेस प्लान के तहत कुछ स्थानों पर जर्जर लाइन और पोल को भी बदलने का काम चल रहा है। भंडार गृह में स्टॉक खत्म हो जाने के कारण अब मरम्मत का काम भी प्रभावित होने लगा है। विद्युत निगम के विभिन्न खंडों में तैनात कर्मचारियों का कहना है कि भंडार गृह में अधिकांश उपकरण समय से नहीं मिल पा रहे हैं। इस वजह से काम को समय से पूरा करने में परेशानी आ रही है।
तीन कंपनियों के पास है आपूर्ति का जिम्मा
पश्चिमांचल के नोएडा जोन में मेरठ की तीन कंपनियों के पास बिजली के पोलाें की आपूर्ति की जिम्मेदारी है। बीते कुछ महीनों में मेटेरियल के दामों में इजाफा होने के कारण अब कंपनियां पुराने रेट को रिवाइज कराने में जुटी हुई हैं। कंपनियों द्वारा पुराने रेट पर सामान आपूर्ति करने से पीछे हटने के कारण स्थिति खराब होने लगी है। अगर जल्द इसका समाधान नहीं किया गया तो नोएडा जोन में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा जाने की संभावना है।

आंधी आने के बाद अचानक बढ़ी पोलों की मांग के कारण स्टॉक कम पड़ गए हैं। मुख्यालय से पोल का स्टॉक मांगा है, जल्द ही नया स्टॉक मिलने की संभावना है। – राजीव मोहन, मुख्य अभियंता नोएडा जोन।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *