Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

कंपनी में निवेश करवाकर मोटा मुनाफा के नाम पर 80 लाख रुपए की ठगी

थाना सेक्टर 24 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीन लोगों ने एक कंपनी में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनसे 80 लाख रुपए की ठगी कर ली
थाना सेक्टर 24 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीन लोगों ने एक कंपनी में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनसे 80 लाख रुपए की ठगी कर ली

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 24 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीन लोगों ने एक कंपनी में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनसे 80 लाख रुपए की ठगी कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रतीक गौरी तथा प्रतीक द्विवेदी आदि उसके पास आते -जाते थे। इन लोगों ने उनसे कहा कि उन्होंने एक कंपनी शुरू की है। पीड़ित के अनुसार उन्होने उसे अपने झांसी में लिया तथा कहा कि वे लोग बिटकॉइन की तरह ही डिजिटल करेंसी जारी करने जा रहे हैं। तथा इस व्यवसाय में उन्हें काफी फायदा होगा। पीड़ित के अनुसार आरोपियो ने अपने जाल में फंसाकर उनसे 80 लाख रुपए निवेश करवा लिया, लेकिन अब वे ना तो उनका फोन उठा रहे हैं और ना ही उनकी रकम वापस कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *