Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

घर से लाखों रुपए कीमत के जेवरात और ढाई लाख रुपए चोरी

थाना दादरी क्षेत्र के बोड़ाकी गांव में रहने वाले एक मोटर ड्राइविंग संचालक के घर पर धावा बोलकर अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात, ढाई लाख रुपया नगद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है
घर से लाखों रुपए कीमत के जेवरात और ढाई लाख रुपए चोरी

अमर सैनी

नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के बोड़ाकी गांव में रहने वाले एक मोटर ड्राइविंग संचालक के घर पर धावा बोलकर अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात, ढाई लाख रुपया नगद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना दादरी की प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि संदीप पुत्र जय किशन निवासी बोड़ाकी गांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 9 मई को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी में भाग लेने गए थे। पीड़ित के अनुसार उनके पिताजी घर पर थे। उनके पिताजी जिस कमरे में सो रहे थे, उस कमरे को अज्ञात चोरों ने बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे के दरवाजे को मशीन से काटकर घर में प्रवेश किया। वहां रखी अलमारी को तोड़कर उसके लॉकर में रखे करीब ढाई लाख रुपए नगद, 18 तोले सोने और करीब 40 तोले चांदी के जेवराज चोरी कर लिया। पीड़ित के अनुसार उसकी साली की शादी होनी थी। उसके जेवरात और रकम उनके घर पर रखी थी। पीड़ित के अनुसार उनके पड़ोस में रहने वाले जोगिंदर सिंह पुत्र फूल सिंह चौहान के घर पर भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *