Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंद

आप नेता नितिन त्‍यागी ने हर मह‍िला को एक-एक हजार रुपए हर माह देने की स्‍कीम पर खड़े किए सवाल

आप नेता नितिन त्‍यागी ने हर मह‍िला को एक-एक हजार रुपए हर माह देने की स्‍कीम पर खड़े किए सवाल
आप नेता नितिन त्‍यागी ने हर मह‍िला को एक-एक हजार रुपए हर माह देने की स्‍कीम पर खड़े किए सवाल

आप नेता नितिन त्‍यागी ने हर मह‍िला को एक-एक हजार रुपए हर माह देने की स्‍कीम पर खड़े किए सवाल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

द‍िल्‍ली की सातों सीटों पर आगामी 25 मई को चुनाव होने जा रहे हैं. यहां राजनीत‍िक दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी म‍िलकर चुनाव लड़ रही हैं. पहले ही कांग्रेसी नेताओं की बगावत खुलकर सामने आ गई है. वहीं, अब आम आदमी पार्टी में भी बगावत के सुर सुनने को मिल रहे हैं. आम आदमी पार्टी के लक्ष्‍मी नगर से पूर्व व‍िधायक न‍ित‍िन त्‍यागी ने बागी तेवर अपना ल‍िए हैं. आप नेता त्‍यागी ने द‍िल्‍ली सरकार की ओर से बजट में घोष‍ित हर मह‍िला को एक-एक हजार रुपए हर माह देने की स्‍कीम पर सवाल खडे़ कर द‍िए हैं. न‍ित‍िन त्‍यागी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर ‘आज से झूठ का प्रचार बंद’ टाइटल से एक वीड‍ियो शेयर क‍िया है. न‍ित‍िन त्‍यागी ने इस वीड‍ियो को जारी कर कहा है क‍ि वह खुद आम आदमी पार्टी के व‍िधायक रहे हैं और पार्टी और जनता के हित में लगातार काम करते रहे हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रचार कर रहे हैं. लेकि‍न क्षेत्रीय कार्यकर्ता मह‍िलाओं को एक हजार रुपये प्रति महीने दी जाने वाली सहायता राश‍ि की स्‍कीम को लेकर फॉर्म भरवा रहे हैं. यह ब‍िल्‍कुल गलत है और यह झूठ का प्रचार क‍िया जा रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *