Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

गाजियाबाद में घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या,चाकू से गोदकर दोनों को उतारा मौत के घाट

लोनी थाना क्षेत्र के गुलाब वाटिका में मंगलवार रात मां-बेटे की हत्या कर दी
लोनी थाना क्षेत्र के गुलाब वाटिका में मंगलवार रात मां-बेटे की हत्या कर दी

अमर सैनी

गाजियाबाद । लोनी थाना क्षेत्र के गुलाब वाटिका में मंगलवार रात मां-बेटे की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि मां-बेटे की चाकूओं से गोदकर हत्या की गई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह सूचना पर पुलिस और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक 65 वर्षीय यशोदा देवी परिवार के साथ गुलाब वाटिका में रहती थीं। उनका तीन मंजिला मकान है। मंगलवार रात ग्राउंड फ्लोर पर उनका बेटा आकाश सोया था। फर्स्ट फ्लोर पर यशोदा देवी 35 वर्षीय बेटे बिजेंद्र के साथ सोई थीं। सेकेंड फ्लोर पर बेटा धर्मेंद्र अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सोया था। बुधवार सुबह बच्चों और आकाश ने फर्स्ट फ्लोरपर जाकर देखा तो यशोदा और बिजेंद्र का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसने चीखना-चिल्लाना शुरू किया। इस पर परिवार के अन्य सदस्य व पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिवार के ही सदस्यों पर हत्या का शक जाहिर किया है।

बैड के ऊपर मिले शव
पुलिस जांच में दोनों के शव बेड के ऊपर मिले हैं। दोनों खून से लथपथ मिले हैं। बताया जा रहा है कि दूसरे कमरे की अलमारी से नकदी और जेवरात गायब है। मकान की दूसरी मंजिल पर यह घटना हुई है। तीसरी मंजिल पर परिवार सो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस में घटना स्थल का निरीक्षण किया।

हत्या का परिवार को नहीं चला पता
यशोदा देवी पत्नी हरि नारायण परिवार के साथ रहती थी। यशोदा के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। यशोदा का बेटा बिजेंदर दिव्यांग था। मकान की तीसरी मंजिल पर बिजेंदर का भाई धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है। पुलिस को शक है कि परिवार के किसी सदस्य ने ही वारदात को अंजाम दिया है या फिर दिलाया है।

सबसे पहले बच्चों ने देखी लाश
धर्मेंद्र के बच्चे जब नीचे आए तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। आरोप लगाया है कि हत्यारे नीचे घर से घुसे और यशोदा और विजेंद्र की हत्या कर दी। लेकिन पुलिस इन बातों को हजम नहीं कर पा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर घटना की जांच कर रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मकान में रहने वाले हर शख्स से पूछताछ की जा रही है। कुछ तथ्य मिले हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *