Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मेडिकल स्टोरों पर 3 औषधियां संदिग्ध मिली, सैंपल जांच को भेजा

मरीजों को मानकों के अनुरूप औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में है
मरीजों को मानकों के अनुरूप औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में है

अमर सैनी

नोएडा। मरीजों को मानकों के अनुरूप औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में है। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने सेक्टर-66 मामूरा स्थित दो मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण कर 3 औषधियों का सैंपल जांच के लिए भेजने के साथ ही 8 औषधियों के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।
औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि बदलते मौसम के चलते बुखार, खांसी एवं अन्य बीमारी में प्रयुक्त औषधि की गुणवत्ता एवं संबंधित क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच के क्रम में सेक्टर-66 मामूरा स्थित दो मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों की दवाओं की गुणवत्ता की जांच करने के क्रम में बायोइस्कॉन मेडिकल से एक एंटी बायोटेक इंजेक्शन और एक गैस का कैप्सूल औषधि और शिवाय मेडिकोज से एक खांसी के सिरप का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया है। उन्होंने बताया कि शिवाय मेडिकोज द्वारा संगृहीत औषधि के बिल के साथ अन्य 7 दवाओं के क्रय विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं किए गए, जिस पर मेडिकल स्टोर को सभी 8 औषधि के विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने तक के लिए 8 औषधियों के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर के क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि किसी भी मेडिकल द्वारा अवैध लाइसेंस धारी या बिना डॉक्टर के पर्चे पर औषधि का क्रय विक्रय तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जिनकी रिपोर्ट आने पर एवं विवेचना करने पर आग्रिम कार्यवाही औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 के अन्तर्गत नियमानुसार की जाएगी। उन्होंने बताया कि डीएम मनीष वर्मा के निर्देश पर जनपद में सभी प्रकार की दवाइयां मानकों एवं गुणवत्ता के साथ सभी मेडिकल स्टोर्स पर बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार अभियान संचालित करते हुए मेडिकल स्टोर्स की जांच की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *