Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

एनईए अध्यक्ष को लारेंस बिश्नोई के नाम पर मिली धमकी, गिरफ्तार

नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन (एनईए) के अध्यक्ष और नोएडा के बडे उद्योगपति में शुमार विपिन मल्हन को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी मिली
नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन (एनईए) के अध्यक्ष और नोएडा के बडे उद्योगपति में शुमार विपिन मल्हन को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी मिली

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन (एनईए) के अध्यक्ष और नोएडा के बडे उद्योगपति में शुमार विपिन मल्हन को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी मिली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस का दावा है कि कॉल करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर है और उसका लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से कोई संबंध नहीं है।
नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन (एनईए) के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि किसी ने साइन बोर्ड से उनके ऑफिस का लैंडलाइन नंबर लेकर फोन किया था। आरोपी ने फोन पर धमकी दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब इस बारे में विपिन मल्हन से पूछा गया कि आरोपी ने फोन पर क्या कहा तो वह बोले कि अभी कुछ लोगों के बीच बैठा हूं कुछ देर बाद बात करूंगा। वहीं, पुलिस की तरफ से दावा किया गया है कि धमकी देने वाले आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मनोहर लाल शर्मा है। वह एक ट्रक ड्राइवर है।

पूछताछ में चौंका देने वाला खुलासा
नोएडा जोन डीसीपी विद्या सागर का कहना है कि पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं है। उसने विपिन मल्हन को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी दी थी। उसे शक है कि उसकी पत्नी विपिन के सम्पर्क में रहती है। आरोपी ने 2019 में इसी तरह कॉल कर उन्हें धमकाया था। फिलहाल पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *