Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

विधायक धीरेंद्र सिंह बोले- लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर होगा एक्शन

विधायक धीरेंद्र सिंह बोले- लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर होगा एक्शन
ग्रेटर नोएडा में व्यापारी के 15 वर्षीय बेटे कुणाल शर्मा की अपहरण के बाद हत्या की घटना से पूरे शहर में कोहराम मचा हुआ है

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में व्यापारी के 15 वर्षीय बेटे कुणाल शर्मा की अपहरण के बाद हत्या की घटना से पूरे शहर में कोहराम मचा हुआ है। इस बीच सोमवार को जिले के कई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। सांसद डा. महेश शर्मा और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का कहना है कि इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने कुणाल शर्मा के परिजनों से मुलाकात की है। उन्होंने हर संभव सहायता और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले से प्रमुख सचिव को अवगत करा दिया है। इस मामले में सख्त और प्रभावी कार्यवाही होगी। विधायक ने कहा कि परिजनों से बात करने पर पता चला है कि पुलिस के कई अधिकारियों ने इस केस में लापरवाही बरती है। जिसकी वजह से व्यापारी के बेटे की हत्या हो गई। उन्होंने कहा कि इस केस में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी भी बख्शे नहीं जाएंगे। इन अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में एक व्यापारी के 15 साल के बेटे कुणाल का 1 मई की दोपहर 2:45 बजे अपहरण हुआ था। दिनदहाड़े व्यापारी के बेटे का अपहरण हो गया और पुलिस को पता तक नहीं चला। व्यापारी के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की थी, फिर भी जिले के जिम्मेदार पुलिस अधिकारी मजे से सोते रहे और इसका अंजाम अब परिजनों को भुगतना पड़ा है। 5 मई को कुणाल की लाश बुलंदशहर में मिली। जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने नोएडा पुलिस अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *