Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास, हापुड़ कोर्ट ने सुनाया फैसलाHapur News : हापुड़ के पूठ गांव में मेड़ जोतने को लेकर हंगामा, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश करने वाला गिरफ्तारLucknow : योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मानLucknow : टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएंHaryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्थाLucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्री

फैक्ट्री के अंदर युवक ने की आत्महत्या

सेक्टर 10 स्थित एक कंपनी में काम करने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने कंपनी के तीसरे तल पर स्थित अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
सेक्टर 10 स्थित एक कंपनी में काम करने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने कंपनी के तीसरे तल पर स्थित अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

अमर सैनी

नोएडा : सेक्टर 10 स्थित एक कंपनी में काम करने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने कंपनी के तीसरे तल पर स्थित अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर मौके से पहुंची फेज वन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सेक्टर 10 स्थित के डी इलेक्ट्रीकल्स कंपनी के तीसरे फ्लोर पर रहने वाले एक युवक के द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। घटना की सूचना पर मौके से पहुंची पुलिस ने फंदे से युवक के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की जांच में मृतक युवक की पहचान राकेश कुमार निवासी अवधनपुर थाना रसूलाबाद कानपुर देहात के रूप में हुई है। जो पिछले चार वर्षों से अपने चचेरे भाई के साथ कंपनी में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। जिसको रहने के लिए कंपनी ने तीसरे मंजिल पर एक कमरा दिया हुआ था। जिसमें वह अपने चचेरे भाई के साथ ही कुछ अन्य युवकों के साथ रहता था। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को दिन में 11 बजे राकेश कुमार अपने साथियों को कुछ काम होने की बात कहकर कंपनी के तीसरे तल पर स्थित अपने कमरे में गया था। इस दौरान उसने कमरा अंदर से बंद करके आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो इस दौरान कंपनी में काम करने वाले उसके कुछ अन्य साथी ऊपर गए। इस दौरान उन्होंने जब दरवाजा खट -खटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस दौरान रोशन दान से देखने पर युवक फंदे से लटका हुआ था। इस दौरान दरवाजा तोड़कर मृतक युवक के शव को फंदे से उतारा गया। मौके से पहुंची पुलिस की टीम को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में चचेरे भाई से पूछताछ के बाद पता चला कि युवक पिछले काफी समय से पारिवारिक समस्या को लेकर काफी परेशान चल रहा था। पुलिस की टीम पूरे मामले को गहनता से जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *