Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हाई पावर कमेटी की हुई बैठक

कई वर्षों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर बनी हाई पावर कमेटी कि आज गौतम बुद्ध नगर जिला कलेक्ट्रेट में किसान नेताओं के साथ बैठक हो रही है
बैठक में किसानों की विभिन्न मांगों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया

अमर सैनी

नोएडा। कई वर्षों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर बनी हाई पावर कमेटी कि आज गौतम बुद्ध नगर जिला कलेक्ट्रेट में किसान नेताओं के साथ बैठक हो रही है। इस बैठक में किसानों की विभिन्न मांगों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिले के सभी किसान संगठनों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि शामिल हुए।
भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि सीएम के आदेश पर गठित कमेटी को 3 महीने में सरकार को रिपोर्ट देनी है। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग है कि अधिगृहीत भूमि के सापेक्ष 10 फीसदी विकसित भूमि देने, किसानों की आबादी का पूर्ण निस्तारण कर रेवेन्यू रिकॉर्ड से प्राधिकरण का नाम निरस्त कर काश्तकार के नाम अंकित किए जाने, आबादी विनियमावली 2011 की अंतर्गत 450 वर्ग मीटर की सीमा को एक हजार प्रति वर्ग मीटर की जाए, अधिग्रहित जमीन के एवज में मिलने वाले प्लाट को कमर्शियल घोषित किया जाए। पुश्तैनी और गैर पुश्तैनी के भेद को खत्म किया जाए। आबादी की समस्या को खत्म किया जाए। साथ ही गांव में निर्माणाधीन किसानों के घरों पर भवन नियमावली न लागू करने, पांच फीसदी की विकसित भूखंड पर पूर्व में संचालित कॉमर्शियल गतिविधि करने की नीतिगत अनुमति देने की मांग शामिल है।सुखबीर खलीफा ने बताया कि आज की बैठक किसानों के हित में सार्थक रही। किसान नेता सुखबीर खलीफा और डॉक्टर रुपेश वर्मा ने बताया कि आज की बैठक किसानों के हित में सार्थक रही। बैठक में किसानों की समस्या के समाधान के लिए बनाई गई हाई पावर कमेटी की बैठक उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष डॉ. रजनीश दुबे की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में कमेटी के सदस्य मेरठ कमिश्नर श्रीमती सेल्वा कुमारी जे, डीएम मनीष कुमार वर्मा, नोएडा सीईओ लोकेश एम, एडीएम नितिन मदान, तीनों प्राधिकरण के ओएसडी किसान नेता उदल यादव, राजेंद्र, कुंवर पाल प्रधान, सुनील फौजी, सचिन अवाना, एडवोकेट जगबीर सिंह, प्रेमपाल चौहान, वीरेंद्र चौहान, वीर सिंह नागर, जगबीर नंबरदार, गवरी मुखिया, बिजेंद्र नागर, अजब सिंह नेता, सुरेश यादव, निशांत रावल, अजय पाल भाटी, सुधीर रावल, सचिन एडवोकेट सहित कई संगठनों के किसान नेता मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *