Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

अरबों रुपये के जीएसटी घोटाले में सरगना समेत तीन गिरफ्तार

5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के जीएसटी घोटाले के मामले में सीआईटी और थाना सेक्टर 20 पुलिस ने सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है
5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के जीएसटी घोटाले के मामले में सीआईटी और थाना सेक्टर 20 पुलिस ने सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है

अमर सैनी

नोएडा। 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के जीएसटी घोटाले के मामले में सीआईटी और थाना सेक्टर 20 पुलिस ने सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी मां-बाप और बेटे हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी अरबपति हैं और इस मामले में काफी समय से फरार चल रहे थे। इस घोटाले में अब तक करीब 32 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
थाना सेक्टर-20 पुलिस ने वर्ष 2023 में 3 हजार से ज्यादा फर्जी कंपनियां खोलकर 15 हजार करोड़ से ज्यादा के जीएसटी घोटाला करने के मामले का खुलासा किया था। अब तक इस मामले में 32 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस गैंग का सरगना संजय धींगरा, उसका बेटा मयंक ढींगरा, तथा मां कनिका फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए के इनाम घोषित था। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए 9 माह से प्रयास कर रही थी। अब जाकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनके पास से पुलिस ने 6 लग्जरी कारे, 1,41,000 नकद, सात मोबाइल फोन, टैब आदि बरामद किया है। आरोपी विभिन्न जगहों पर छुपकर रह रहे थे। ये लोग फर्जी दस्तावेज के आधार पर होटल में कमरा बुक करवाते थे। फर्जी दस्तावेज के आधार पर मोबाइल फोन आदि का सिम कार्ड हासिल करके अपने गोरख धंधे को चला रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद इनके पास से सात मोबाइल फोन अर अन्य सामान बरामद किया है।

अब तक 32 हुए गिरफ्तार
अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 1 जून वर्ष 2023 को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने इस गैंग का खुलासा करते हुए दीपक मरजानी, उसकी पत्नी विनीता, आकाश सैनी, विशाल, मोहम्मद यासीन, राजीव, अतुल सेगर और अश्वनी को गिरफ्तार किया था। उसके बाद पुलिस में विभिन्न बार मे कार्रवाई करते हुए इस गैंग के अबतक 32 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *