Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 29 लाख रुपये ठगा

साइबर ठगो ने एक व्यक्ति से शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर 29 लाख रुपया ठग लिया
साइबर ठगो ने एक व्यक्ति से शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर 29 लाख रुपया ठग लिया

अमर सैनी

नोएडा। साइबर ठगो ने एक व्यक्ति से शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर 29 लाख रुपया ठग लिया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।
सेक्टर-62 में रहने वाले सुनील भाटिया ने दर्ज सेक्टर 36 स्थित साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जनवरी 2024 में फेसबुक के जरिये उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। वाट्सएप के जरिये बातचीत करते हुए उसने खुद को स्टाक स्पेशल ट्रेनिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने बताया कि वह स्टाक मार्केट में निवेश करने के लिए आनलाइन प्रशिक्षण देते हैं। इसके बाद कुछ सुझाव दिए और एक खुद के एप के बारे में जानकारी दी। बताया कि तीन संस्थानों के साथ उनका करार है जो शेयर बाजार में बेहतर लाभ दिलाते हैं। आरोपित ने वाट्सएप के जरिये विराद गांधी, हिना मेहता और प्रीति राठी से मिलवाया। इस दौरान उन्होंने आइपीओ में आफर देकर निवेश के लिए भरोसा दिलाया। इसके बाद जालसालों ने झांसे में लेकर 29 लाख रुपये निवेश करा दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जब निवेश किए गए रुपये निकालने के बारे में कहा तो जालसाजों ने बातचीत बंद कर दी। यही नहीं एप भी बंद कर दिया। पीड़ित के मुताबिक एप पर किए निवेश में चार लाख रुपये का लाभ भी हुआ। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने मेहनत की कमाई वापस दिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *