Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

अपनी जमीन बताकर की लाखों रुपये की ठगी

थाना जेवर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ठगो ने किसी और व्यक्ति की जमीन को अपनी जमीन बताकर उन्हें बेच दिया और उनसे लाखों रुपए की ठगी की
थाना जेवर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ठगो ने किसी और व्यक्ति की जमीन को अपनी जमीन बताकर उन्हें बेच दिया और उनसे लाखों रुपए की ठगी की

अमर सैनी

नोएडा। थाना जेवर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ठगो ने किसी और व्यक्ति की जमीन को अपनी जमीन बताकर उन्हें बेच दिया और उनसे लाखों रुपए की ठगी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भूप सिंह पुत्र सरजीत सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरदीप सिंह , हरेंद्र ,जसवंत उर्फ जस्सा, सरिता सक्सेना आदि ने मुराद गढी गांव में एक जमीन उन्हें बेची। इस जमीन का उनकी मां शकुंतला देवी के नाम से बैनामा हुआ। आरोपियों ने उनसे जमीन के एवज में लाखों रुपए ले लिया। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने बाद में पता किया तो उन्हें पता चला कि जिस जमीन का बैनामा उनकी मां के नाम से किया गया था वह आरोपियों की नहीं है। आरोपियों ने धोखाधड़ी करके किसी और की जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर उनके नाम रजिस्ट्री कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *