Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Fire Rescue: जिम में लगी भीषण आग, छत पर फंसे पांच लोगों को रेस्क्यू कर बचाया

Fire Rescue: जिम में लगी भीषण आग, छत पर फंसे पांच लोगों को रेस्क्यू कर बचाया

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 स्थित एक फिटनेस जिम में गुरुवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग जिम की दूसरी मंजिल पर लगी थी, जिसके चलते कुछ ही देर में परिसर में धुआं भर गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

फायर विभाग को सेक्टर-1 स्थित फिटनेस जिम में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद तत्काल आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने हौज पाइप बिछाकर पानी की बौछार शुरू की और आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

आग दूसरी मंजिल पर लगी होने के कारण जिम के अंदर तेजी से धुआं भर गया था। इसी दौरान पांच लोग जिम की छत पर फंस गए। धुएं के कारण उनके लिए नीचे निकलना मुश्किल हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने ब्रीदिंग अपरेटस पहनकर धुएं से भरे हिस्से में प्रवेश किया और बचाव अभियान शुरू किया।

दमकल कर्मियों ने सुरक्षित तरीके से सभी पांच लोगों को जिम की छत से बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण बड़ा हादसा टल गया। आग की इस घटना में किसी व्यक्ति की जनहानि नहीं हुई।

फायर विभाग और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाने के साथ घटनास्थल की जांच भी शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच की जा रही है। घटना के दौरान जिम में मौजूद लोगों और आसपास के लोगों में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें