Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

New Noida: न्यू नोएडा के किसानों को मिल सकता है ज्यादा मुआवजा, 4300 से बढ़कर 4558 रुपए प्रति वर्गमीटर होने की उम्मीद

New Noida: न्यू नोएडा के किसानों को मिल सकता है ज्यादा मुआवजा, 4300 से बढ़कर 4558 रुपए प्रति वर्गमीटर होने की उम्मीद

नोएडा। न्यू नोएडा के लिए जमीन देने वाले किसानों के मुआवजे में बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है। यमुना विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में जमीन अधिग्रहण की मुआवजा दर में 6 फीसदी बढ़ोतरी के बाद अब नोएडा प्राधिकरण भी इसी तर्ज पर किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे में वृद्धि की तैयारी कर रहा है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो वर्तमान 4300 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर बढ़कर करीब 4558 रुपए प्रति वर्गमीटर हो सकती है।

मुआवजे की नई दर पर अंतिम निर्णय सितंबर में प्रस्तावित नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में लिया जाएगा। न्यू नोएडा को करीब 80 गांवों की लगभग 209 वर्ग किलोमीटर जमीन पर विकसित करने की योजना है। प्राधिकरण किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन लेने की तैयारी कर रहा है।

मौजूदा नीति के अनुसार किसानों को जमीन के बदले 4300 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा दिया जाना है। वहीं, 7 फीसदी विकसित भूखंड का विकल्प चुनने वाले किसानों के लिए मुआवजे की दर 3800 रुपए प्रति वर्गमीटर निर्धारित है। अब इन दोनों दरों में बढ़ोतरी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बढ़ी हुई दरों और इसके लागू होने को लेकर अंतिम फैसला बोर्ड बैठक में ही होगा।

पहले चरण के 40 गांवों का रिकॉर्ड जुटा रहा प्राधिकरण

न्यू नोएडा बसाने की प्रक्रिया को गति देने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने जमीन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दोनों ओएसडी को सौंपी है। पहले चरण में शामिल 40 गांवों के राजस्व रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं। दोनों ओएसडी को 20-20 गांवों की जिम्मेदारी दी गई है।

जमीन और उसके मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेजों का कागजी मिलान भी कराया जा रहा है। इसके लिए पांच लेखपालों की टीम गांवों में जाकर राजस्व रिकॉर्ड की जांच कर रही है। रिकॉर्ड तैयार होने के बाद किसानों से जमीन लेने के लिए बातचीत शुरू की जाएगी।

तीन जिलों के गांव पहले चरण में शामिल

न्यू नोएडा के पहले चरण में बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर और सिकंदराबाद क्षेत्र के गांवों को शामिल किया गया है। बुलंदशहर के बिरोंडी फौलादपुर, बिरोंडी तेजपुर, चोला, डिमरी आदिलपुर, गोपालपुर, हृदयपुर, जोखाबाद, कैथरा, कनवरा, काड़ू, किशनपुर, लुहाकर, मुरादाबाद, नगला बरोधा, नवादा, राजारामपुर, राजपुर खुर्द, सबदलपुर सलेमपुर कायस्थ, सनवाली, शाहपुर कालान, सेरपुर और सिकरा सहित कई गांवों का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है।

गौतमबुद्ध नगर के आनंदपुर, बैरंगपुर उर्फ नई बस्ती, बील अकबरपुर, छायसा, दया नगर, गिरिराजपुर, कोट, मिलक खंडेरा, नगला कामरू, नगला न्यानसुख, नेकरामपुर उर्फ विष्णुपुर, फूलपुर और सैंथली गांव भी पहले चरण की प्रक्रिया में शामिल हैं।

चार चरणों में विकसित होगा न्यू नोएडा

न्यू नोएडा को चार चरणों में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। पहले चरण में वर्ष 2023 से 2027 तक 3165 हेक्टेयर, दूसरे चरण में 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर, तीसरे चरण में 2032 से 2037 तक 5908 हेक्टेयर और चौथे चरण में 2037 से 2041 तक 8230 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित किया जाना प्रस्तावित है।

अधिकारियों के अनुसार पहले चरण की समयसीमा नजदीक होने के कारण जमीन से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य प्रक्रियाओं में तेजी लाई जा रही है। किसानों से सहमति के आधार पर जमीन लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कार पलटी, दो घायल

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गुरुवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा निवासी रोहित अपने एक साथी के साथ कार से रबूपुरा की ओर जा रहे थे। सर्विस रोड पर अचानक कार असंतुलित हो गई और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्राथमिक जांच में कार की गति तेज होने की बात सामने आई है। आशंका है कि चालक ने सामने आए किसी वाहन को बचाने का प्रयास किया, जिसके कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

दनकौर कोतवाली पुलिस के अनुसार घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें