Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Solar Energy: श्रीलंकाई ऊर्जा मंत्री ने नोएडा की सोलर यूनिट देखकर कहा- श्रीलंका लेगा भारत से सीख

Solar Energy: श्रीलंकाई ऊर्जा मंत्री ने नोएडा की सोलर यूनिट देखकर कहा- श्रीलंका लेगा भारत से सीख

नोएडा। श्रीलंका सरकार के ऊर्जा मंत्री अनुरा करुणातिलका ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ नोएडा के फेज-2 स्थित जैक्सन कंपनी की अत्याधुनिक सोलर मॉड्यूल निर्माण इकाई का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने यूनिट में इस्तेमाल की जा रही तकनीक, उत्पादन प्रक्रिया और ग्रीन एनर्जी से जुड़े समाधानों की जानकारी ली और भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता की सराहना की।

फेज-2 में निजी कंपनी की ओर से संचालित 1.2 गीगावाट क्षमता की अत्याधुनिक और पूरी तरह स्वचालित सोलर मॉड्यूल निर्माण इकाई स्थापित है। यहां उच्च दक्षता वाले पी-टाइप और एन-टाइप टॉपकॉन मॉड्यूल तैयार किए जाते हैं। प्रतिनिधिमंडल को कंपनी की सोलर मॉड्यूल निर्माण प्रक्रिया के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी अन्य गतिविधियों की भी जानकारी दी गई।

दौरे के दौरान श्रीलंकाई ऊर्जा मंत्री अनुरा करुणातिलका ने भारत की नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बढ़ती विशेषज्ञता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय क्षमता विकसित की है और श्रीलंका इन अनुभवों तथा तकनीकी प्रगति से सीख ले सकता है।

मंत्री ने सोलर मॉड्यूल के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीक और स्वचालित उत्पादन प्रणाली का भी जायजा लिया। उन्होंने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे विस्तार को श्रीलंका के लिए उपयोगी बताया और दोनों देशों के बीच तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया।

जैक्सन ग्रुप के फेज-2 स्थित संयंत्र के वाइस प्रेसिडेंट सुंदीप गुप्ता ने कहा कि श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा स्वच्छ ऊर्जा और तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच नए अवसरों को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े अनुभवों और तकनीकों का आदान-प्रदान भविष्य में दोनों देशों के लिए लाभकारी हो सकता है।

बैठक के दौरान भविष्य में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं, सोलर तकनीक, इलेक्ट्रोलाइजर और अन्य उभरती स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों के क्षेत्र में साझेदारी की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। नोएडा में स्थापित इस तरह की अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयां भारत के बढ़ते ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को भी प्रदर्शित करती हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें